मेरठ। मेरठ के सराफा बाजार में आज सोने और चांदी के दामों में जोरदार कमी आई। आज मेरठ में सोने की कीमत में बाजार खुलते ही 670 रुपये प्रति ग्राम की दर से कमी आई। जिसके बाद 24 कैरेट सोने के भाव 51,360 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। वहीं कारोबारी सत्र की शुरूआत में चांदी के दामों में 2050 रुपये प्रति किग्रा की कमी आई। जिसके बाद चांदी के भाव मेरठ में 60,140 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गए। इससे पहले गुरुवार को मेरठ में 250 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ खुला था। जिसके बाद गुरुवार को दिन भर 52,030 रुपये प्रति दस ग्राम पर ही बना रहा।
बाजार बंद होने के बाद भी यही भाव था। राजधानी दिल्ली में गत गुरूवार को 24 कैरेट सोना 241 रुपये की तेजी के साथ 50,797 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा था। सोने में यह गिरावट रुपये में तेज गिरावट के कारण हो रही है। पिछले कारोबार में सोना 52,556 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, इसके विपरीत चांदी 729 रुपये की गिरावट के साथ 62,158 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी। जो पिछले कारोबार में 60,887 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी। गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया में एक बार फिर से 15 पैसे की गिरावट आई और ये 77.40 पर बंद हुआ।
Also read: Meerut सराफा बाजार में सोने-चांदी के भाव जान हो जाएंगे हैरान, Global Market में आई तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने दाम में गिरावट का दौर जारी है। अंतराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,851 डॉलर प्रति औंस है। जबकि चांदी का भाव 21.30 डॉलर प्रति औंस स्थिर है। बुलियन एसोसिएशन के अनुसार इससे पहले गत 11 मई बुधवार को राजधानी दिल्ली में सोने के भाव 231 रुपये सस्ते हुए थे। जबकि चांदी 287 रुपये तक सस्ती हो गई थी।

