Share Market Update: कमजोर रुख से बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1 प्रतिशत फिसला

नेशनलShare Market Update: कमजोर रुख से बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1...

Date:

मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख से आईटी, वित्तीय और तेल कंपनियों शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स और Nifty में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 671.15 अंक यानी 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,135.13 पर बंद हुआ। इसके 21 शेयरों में गिरावट आई। शुक्रवार को सूचकांक गिरावट के साथ खुला था और फिसलकर दिन में 58,884.98 के निचले स्तर पर पहुंच गया था।


निफ्टी में भी 176.70 अंक गिरावट

Nifty 17,412.90 पर बंद हुआ था। इसके 35 शेयर लाल रंग पर बंद हुए। सत्र के दौरान एक समय सूचकांक 17,324.35 से 17,451.50 के दायरे में पहुंच गया था। लेकिन बाद में इसमें सुधार आया।

टॉप लूजर्स और गेनर्स

Sensex शेयरों में एचडीएफसी बैंक 2.58 प्रतिशत गिर गया। इसके बाद SBI में 2.12 प्रतिशत की गिरावट आई, HDFC (2.09 प्रतिशत) और इंडसइंड बैंक (2.02 प्रतिशत) गिरा। इसके अलावा एक्सिस बैंक, एमएंडएम, Bajaj फिनसर्व, रिलायंस, L&T, इंफोसिस और TCS लूजर्स में शामिल थे।

इन पर दिखा बिकवाली का असर

सन फार्मा, टाटा एनटीपीसी, पावर ग्रिड और टाइटन बिकवाली के असर के बाद भी लाभ में रहे। कमजोर एशियाई बाजारों में बैंकिंग,वित्तीय और आईटी के अलावा पूंजीगत वस्तुओं के शेयरों में रहे।

दुनिया के बाजारों का हाल

ब्याज दरों में बढ़ोतरी की चिंताओं के बीच अमेरिकी जॉब मार्केट के आंकड़ों को देखते हुए शुक्रवार को वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट आई। लंदन, शंघाई, फ्रैंकफर्ट और टोक्यो के बाजारों में गिरावट रही। अमेरिका में एसएंडपी 500 में 1.8 प्रतिशत की गिरावट आई, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज शेड 1.7 प्रतिशत और नैस्डैक कंपोजिट गुरुवार को 2.1 प्रतिशत गिर गया।

डॉलर के मुकाबले रूपया का स्तर

कारोबार के दौरान रुपये ने डॉलर के मुकाबले 81.99 के ऊपरी और 82.14 के निचले स्तर को छुआ। डॉलर सूचकांक, जो छह मुद्राओं के मुताक्बले ग्रीनबैक की ताकत का अनुमान लगाता है, 0.08 प्रतिशत गिरकर 105.22 पर आ गया। ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.59 फीसदी गिरकर 81.11 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

BSP से बाहर हुए आकाश आनंद, मायावती ने कहा- पार्टी से पूरी तरह मुक्त किया

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...