Share Market Today: हल्की बढ़त के साथ बाजार की शुरुआत, Sensex में 25 अंकों की तेजी

बिज़नेसShare Market Today: हल्की बढ़त के साथ बाजार की शुरुआत, Sensex में...

Date:

Share Market Today: आज बाजार मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच शुरु हुआ। सेंसेक्स में आज 25.86 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके साथ सेंसेक्स 62,648.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 14.85 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,549.30 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

आज प्री-ओपनिंग सत्र में

प्री-ओपनिंग में आज बाजार की चाल सपाट है। सेंसेक्स 22.51 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62,644.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी प्री—ओपनिंग सत्र में 59.80 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,594.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

आज ऐसा रहेगा बाजार का मिजाज

ग्लोबल मार्केट से मिले संकेतों के बीच आज गुरुवार को घरेलू बाजार में हलचल दिखाई दे रही है। डेट सीलिंग बिल पास होने के बाद अमेरिका बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। US FUTURES में फ्लैट पर काम हो रहा है। रातों रात अमेरिका में, S&P 500 0.61 प्रतिशत गिर गया। Dow Jones 0.41 प्रतिशत और Nasdaq 0.63 प्रतिशत तक टूट गया। एशियाई Share बाजारों में आज सुबह Hang Seng और Nikkei में 0.8 प्रतिशत की तेजी रही। स्ट्रेट टाइम्स 0.5 प्रतिशत बढ़ा जबकि Kospi 0.23 प्रतिशत गिर गया।

इसके अलावा, दलाल स्ट्रीट के निवेशक 1 जून को मैक्रो इकोनॉमिक डेटा पर नजर रखेंगे। अंतराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में गिरावट देखने को मिली है। एक दिन में कच्चे तेल के दाम 2 प्रतिशत से अधिक तक गिर गए हैं। चीन से कमजोर आंकड़े और मजबूत डॉलर से क्रूड पर दबाव बढ़ा है। क्रूड का भाव 2 प्रतिशत से गिरकर 72 डॉलर के करीब पहुंच गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related