Yogi Cabinet: इन परंपरागत पिछड़े वोटों को सहेजने के लिए कैबिनेट में जगह पाएंगे चुनाव हारे केशव

विधानसभा चुनावYogi Cabinet: इन परंपरागत पिछड़े वोटों को सहेजने के लिए कैबिनेट में...

Date:


Yogi Cabinet: इन परंपरागत पिछड़े वोटों को सहेजने के लिए कैबिनेट में जगह पाएंगे चुनाव हारे केशव

मेरठ। भाजपा की सरकार (BJP government) के पार्ट वन कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद के संबंधों को लेकर मीडिया में सुर्खियां बनती रही। विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ ने जहां अपने को मुख्यमंत्री के रूप में सिद्ध कर गोरखपुर से चुनाव भी जीता वहीं इसके उलट उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चुनाव में बुरी तरह से पराजित हुए और भाजपा के लिए कुछ खास भी नहीं कर पाए। लेकिन भाजपा अपने पिछड़े वोटों को सहेजने और केशव प्रसाद मौर्य के विहिप और संघ की नजदीकियों के दबाव में मंत्रिमंडल में शामिल कर रहा है। हारे हुए केशव को फिर से मंत्रिमंडल में अहम जगह मिलेगी। वहीं दिनेश शर्मा की भूमिका बदली जाएगी।

Read also- Yogi Cabinet में इन महिला विधायकों को मिल सकती है जगह, चर्चा में शामिल हैं ये नाम

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) विधानसभा सीट सिराथू से चुनाव लड़े और बुरी तरह से हार गए। लेकिन संघ और विहिप की बदौलत के फिर से योगी सरकार पार्ट 2 मंत्रिमंडल में जगह पा सकते हैं। बता दे कि प्रदेश के पिछड़ा वर्ग वोटरों में सात प्रतिशत कुशवाहा, शाक्य, सैनी और मौर्य हैं। भाजपा इस वोट बैंक को अपना परंपरागत वोट बैंक मानता है। इस कारण से ही भाजपा इस बार भी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश के नए मंत्रिमंडल में जगह देगा।

Read also- Yogi Adityanath: अदभुद होगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह

शपथ ग्रहण समारोह के लिए शासन ने हजारों लोगों की उपस्थिति को ध्यान में रखकर तैयारियां शुरू की है। बता दें कि इस समय विधान परिषद चुनाव के चलते ही भाजपा नेतृत्व ने 25 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम रखा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related