UP Election Result 2022: चुनाव हारकर भी उपमुख्यमंत्री रहेंगे केशव प्रसाद, इन अहम विधायकों को मिलेगी योगी मंत्रिमंडल में जगह

फीचर्डUP Election Result 2022: चुनाव हारकर भी उपमुख्यमंत्री रहेंगे केशव प्रसाद, इन...

Date:


UP Election Result 2022: चुनाव हारकर भी उपमुख्यमंत्री रहेंगे केशव प्रसाद, इन अहम विधायकों को मिलेगी योगी मंत्रिमंडल में जगह

लखनऊ। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बार उप्र में एक बार फिर से सरकार बनाने की कवायद में जुटी भाजपा (BJP) अपने मंत्रिमंडल को दुरूस्त करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि भाजपा सरकार मंत्रिमंडल 2022 पिछली भाजपा सरकार मंत्रिमंडल 2017 से काफी अलग रहेगा। वहीं इस मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद (Keshav Prasad Maurya) अपनी पहले की ही भूमिका में होगें। यानी जनता के बीच हुए चुनाव में नकार दिए जाने के बाद भी भाजपा हारे हुए केशव प्रसाद मौर्य को उपमुख्यमंत्री पद से नवाजेंगी। भाजपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनने वाले मंत्रिमंडल के सदस्यों के नाम लगभग तय कर दिए। नए मंत्रिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव जितिन प्रसाद सिंह के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नाम शामिल हैं। वहीं जाटव ​बिरादरी के किसी विधायक को भाजपा मंत्रिमंडल में या तो डिप्टी सीएम बनाएगी या फिर विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपेगी। बता दें कि इस विधानसभा चुनाव (UP assembly election 2022) में भाजपा सरकार के 11 मंत्री हार गए जबकि चार ने चुनाव से पहले ही त्यागपत्र देकर पार्टी छोड़ दी थी और सपा में चले गए थे। शीर्ष नेतृत्व और पार्टी प्रदेश में पिछले कार्यकाल में करीब 7 मंत्रियों के काम से संतुष्ट नहीं है। ऐसे में इनके स्थान पर नए चेहरों को लाने की संभावना है।

Read also- MLC Election 2022: सपा विधायक रमाकांत यादव के बेटे अरूणकांत को भाजपा ने एमएलसी चुनाव में बनाया प्रत्याशी

योगी सरकार (Yogi government) पार्ट 2 की नई टीम में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मंत्री बनाए जा सकते हैं। पुराने मंत्रियों में ब्रजेश पाठक, सिद्धार्थ नाथ सिंह, सूर्य प्रताप शाही, नंदगोपाल नंदी, आशुतोष टंडन, रामपाल वर्मा, अनिल राजभर, मोहसिन रजा और संदीप सिंह के नाम शामिल हैं। वहीं इस बार पूर्व आईपीएस असीम अरुण के अलावा राजेश्वर सिंह, एके शर्मा, जितिन प्रसाद, अंजुला माहौर, बेबी रानी मौर्य,प्रतिभा शुक्ला को भी मंत्री बनाया जाना तय है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related