टिकटॉक बंद, घटेगी वार्नर की पॉपुलैरिटी

स्पोर्ट्सटिकटॉक बंद, घटेगी वार्नर की पॉपुलैरिटी

Date:


टिकटॉक बंद, घटेगी वार्नर की पॉपुलैरिटी

नई दिल्‍ली। भारत सरकार में सोमवार को 59 चाइनीज एप्‍स को देश में बैन कर दिया है, जिसमें टिकटॉक जैसे पॉपुलर एप भी शामिल हैं. कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन में इस एप का ज्‍यादा इस्‍तेमाल हो रहा था. कई भारतीय क्रिकेटर्स भी टिकटॉक वीडियो बनाने में बिजी थे. यही नहीं ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज डेविड वॉर्नर के टिकटॉक वीडियो को भारत में काफी पसंद किया जा रहा था. वॉर्नर की भारत में फैन फॉलोइंग बढ़ गई थी. वॉर्नर पत्‍नी के साथ कभी हिंदी और कभी साउथ इंडियन गानों पर टिकटॉक वीडियो बनाते हैं, जिसे देश में खासकर पसंद किया जा रहा था, मगर अब इस एप पर बैन लगने के बाद इसके कोई शक नहीं है कि वॉर्नर की फैन फॉलोइंग में कमी आएगी. इससे वॉर्नर को भी झटका लगा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल होने लगी है कि भारत में टिकटॉक बैन होने के कारण डेविड वॉर्नर आईपीएल खेलने भारत नहीं आएंगे. हालांकि इसकी संभावना न के बराबर ही है. अगर इस साल आईपीएल का आयोजन होता है और विदेशी क्रिकेटर्स इसमें शामिल होते हैं तो ऐसा कदम उठाने पर वॉर्नर को खुद ही आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान होगा. ये सोशल मीडिया पर चल रही एक अपवाह है और कोई इसकी पुष्टि नहीं करता.

अश्विन ने लिए मजे
टिकटॉक बैन होने के बाद आर अश्विन भी डेविड वॉर्नर के मजे लेने में पीछे नहीं रहे. उन्‍होंने ट्विटर पर फिल्‍मी अंदाज में मजे लिए. उन्‍होंने वॉर्नर को टैग करते हुए लिखा कि अप्‍पो अनवर. यह सुपरस्‍टार एक्‍टर रजनीकांत की 1995 में आई फिल्‍म मणिक बाशा का एक डायलॉग है. इसका मतलब है कि अब डेविड वॉर्नर क्‍या करने जा रहे हैं.

भारत में काफी पॉपुलर थे वॉर्नर के वीडियो
डेविड वॉर्नर के टिकटॉक वीडियो भारत में काफी पॉपुलर थे. शिल्‍पा शेट्टी, महेशा बाबू सहित कई स्‍टार उनके फैन हो गए थे. कुछ समय पहले तो ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ ने भी यह कहा था कि इस समय वॉर्नर व्‍यस्‍त हैं. वह डांस करने और इधर उधर घूमने में बिजी हैं. उन्‍होंने भारत में एक अलग तरह का माहौल बनाया है. वह वहां पर ट्रैंड करते हैं. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटर वीवीएस लक्ष्‍मण ने कहा था कि वॉर्नर को जरूर टॉलीवुड फिल्‍मों में रोल मिलेगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...