चीन की एप्स हटाने पर घबराया चीन, देने लगा इंटरनेशनल कानूनों की दुहाई

इंटरनेशनलचीन की एप्स हटाने पर घबराया चीन, देने लगा इंटरनेशनल कानूनों की...

Date:


चीन की एप्स हटाने पर घबराया चीन, देने लगा इंटरनेशनल कानूनों की दुहाई

अमित बिश्‍नोई

  • चीनी ऐप पर भारत में बैन से अब तक हेकड़ी दिखा रहा चीन बौखलाया
  • चीन के प्रवक्ता ने कहा-स्थिति की कर रहे हैं समीक्षा, सरकार ने गूगल से कहा हटाओ 59 चीनी ऐप्‍स को प्‍ले स्‍टोर से

गलवान घाटी में चीन ने धोखे से भारत के 20 सैनिक मार दिए थे. चीन के भी 40 सैनिकों के हताहत होने की सूचना है. लेकिन सभी देशों को यह पता है कि चीन अपने आंकड़े छिपाता है. उसने अभी तक अपने सैनिकों के हताहत होने की बात कबूल नहीं की है. भारत में सैनिकों की शहादत पर गुस्सा चरम पर है. लोगों ने चीनी प्रोडक्ट्स का बहिष्कार शुरू कर दिया है. यहां तक की चीनी इनवेस्टमेंट वाली कंपनियों में लोग नौकरी तक छोड़ रहे है. भारत सरकार ने भी सोमवार को चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है. इन 59 एप्स के करोड़ों की संख्या में यूजर्स है. इन पर बैन से चीन बाैखला गया है अब वह इंटरनेशनल कानून की दुहाई देने लगा है.

याद आ आने लगे इंटरनेशनल कानून
चीन के फॉरेन मिनिस्टर के स्पोक पर्सन लिजियान ने कहा कि हमें काफी चिंता है हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. हम चाहते हैं कि चीनी सरकार हमेशा से अपने कारोबारियों को अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय नियमों को पालन करने को कहती रही है.भारत सरकार को चीनी समेत सभी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के कानूनी अधिकारों की रक्षा करने की जिम्मेदारी है.’

चीन की एप्स हटाने पर घबराया चीन, देने लगा इंटरनेशनल कानूनों की दुहाई
फॉरेन मिनिस्टर- लिजियान

59 एप्स के बैन होने से चीन को बड़ा नुकसान
59 एप्स के भारत में करोड़ों में यूजर्स है. इनके बैन होने से मोदी गवर्नमेंट ने बड़ा झटका चीन को दिया है. मोदी सरकार आर्थिक मोर्चे पर चीन को चोट दे रही है. लोकल फार वोकल की अपील प्रधानमंत्री ने की है. व्यापारी वर्ग भी इस मुहिम में अपना सहयोग दे रहा है.
एप्स यूजर्स की संख्या
टिकटॉक: 50 करोड़
जेंडर: 70 करोड़
पबजी: 05 करोड़
जूम एप: 20 करोड़
शेयर इट: 60 करोड़
ब्यूटी प्लस: 50 करोड़
कैम स्कैनर: 10 करोड़
यूसी ब्राउजर: 13 करोड़
यू वीडियो: 05 करोड़
हेलो ने 2016 में ली आरकुट की जगह.

क्या सच में चाइनीज एप है पबजी?
पबजी (प्लेयरनोन्स बैटलग्राउंड्स) दुनियाभर में बहुत पॉप्युलर ऐक्शन गेम है. ब्लूहोल नाम की कंपनी की सब्सिडियरी कंपनी दक्षिण कोरिया की है उसने इसे बनाया है. कंपनी की ओर से बताया गया है कि 2000 में आई जापानी मूवी बैटल रॉयल से यह प्रेरित है. दरअसल दुनिया की सबसे बड़ी गेम कंपनियों में से एक टेनसेंट्स गेम चीन की कंपनी है. टेंसेंट गेम्स ने पबजी को चीन में लॉन्च करने का ऑफर दिया और कुछ हिस्सेदारी भी खरीदी. हालांकि बढ़ती मौतों की वजह से चीन में इस गेम को बैन कर दिया गया. बाद में इसे चीन में एक नए नाम से लाया गया. फिलहाल प्ले स्टोर पर भी इस गेम का पब्लिशर टेंसेंट गेम्स ही है. इस तरह देखा जाए तो पबजी की ऑनरशिप मिक्स है.वहीं, जूम कम्यूनिकेशन एक अमेरिकन कंपनी है. इसके फाउंडर एरिक युऑन हैं जिनका जन्म चीन में हुअा और वह अमेरिकन नागरिक हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related