- चुनाव आयोग ऐसे सभी अफसरों को हटाएं जो 05 साल से भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं – संजय सिंह
- कोरोना के खतरे को देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव प्रचार की खातिर लिए गए निर्णयों को आप के प्रदेश प्रभारी ने सराहा
लखनऊ: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सदस्य संजय सिंंह ने रविवार को प्रदेश कार्यालय पर प्रेस वार्ता करके चुनाव आयोग द्वारा कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए वर्चुअल चुनाव प्रचार का निर्णय लेने की सराहना की। यह आशा जताई कि चुनाव आयोग सभी दलों द्वारा इसका अनुपालन सुनिश्चित कराएगा। इस मौके पर बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर संंजय सिंंह ने भाजपा पर करारा हमला बोलते भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। कहा- भाजपा चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए हर विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच लोगों की 20 डोर-टू-डोर कैंपेनिंंग टीम बनाएगी।
Read also: आम आदमी पार्टी चुनाव के लिए तैयार : केजरीवाल
संजय सिंंह ने कहा कि चुनाव आयोग का निर्णय सराहनीय है, क्योंकि लोगों का जीवन अमूल्य है। इसीलिए आम आदमी पार्टी ने शनिवार को जब मोदी-योगी रैलियां कर रहे थे तब वर्चुअल रैली की। वाराणसी में प्रस्तावित केजरीवाल गारंटी रैली को लखनऊ से मैंने वर्चुअल संबोधित किया तो उसमें डेढ़ लाख लोग जुड़े। उन तक हमने अपनी बातें पहुंचाईं। आम आदमी पार्टी पहले से ही वर्चुअल प्रचार के रास्ते पर चल रही है। इसके साथ ही संजय सिंंह ने आप के भीड़ रहित चुनाव प्रचार अभियान की योजना साझा की। बताया कि 2013, 2015, 2020 के दिल्ली चुनाव हों या 2019 का लोकसभा चुनाव आप डोर-टू-डोर कन्वेंसिंंग करती रही है। हमारा मानना है कि जनता के दरवाजे पर जाकर वोट मांगने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। बड़ी-बड़ी रैलियों के लिए पूंजीपतियों से चंदा लेने वालों की सरकार बनती है तो वो पूंजीपतियों के लिए काम करती है। जब आम आदमी का विश्वास जीतकर उनके एक-एक वोट से सरकार बनती है तो वह गरीब, वंचित और जरूरतमंद के लिए काम करती है।
कहा- ऐसी सरकार यूपी में बनाने के लिए सभी 403 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी 20 डोर-टू-डोर कन्वेंसिंग टीमें बनाएगी। हर टीम में पांच लोग शामिल होंगे, जो घर-घर जाकर लोगों तक केजरीवाल की गारंटी पहुंचाएंगे। बताएंगे कि हमारी सरकार बनी तो यूपी में तीन सौ यूनिट बिजली फ्री की जाएगी, बकाया बिल माफ किया जाएगा, सिंचाई के लिए बिजली फ्री होगी, हर साल 10 लाख लोगों को रोजगार देंगे और जब तक रोजगार नहीं मिलता तब तक उन्हें पांच हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देंगे। नौकरी के लिए बस्ती के युवक की आत्महत्या पर दुख जताते हुए संजय सिंंह ने योगी सरकार को आड़े हाथों लिया। माताओ-बहनों की सुरक्षा का मामला उठाकर भरोसा दिलाया कि आप की सरकार बनने पर महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सम्मान राशि देंगे और उनके खिलाफ होने वाले अपराधों में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। संजय सिंंह ने कहा कि भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग किया। अपने चाहते अफसरों से गलत काम करवाए। चुनाव आयोग ऐसे सभी अफसरों को हटाए जो पांच साल से भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंंह और प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी भी मौजूद रहे।
Read also: यूपी: योगी सरकार ने कांग्रेस को महिला मैराथन की अनुमति देने से किया इनकार
राजीव पांडेय बने आप के प्रदेश कोषाध्यक्ष
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने अन्ना आंदोलन के समय से सक्रिय राजीव पांडे को रविवार को पार्टी में प्रदेश कोषाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी दी । उन्होंने बताया कि राजीव पांडे सेवानिवृत्त बैंक ऑफिसर रहे हैं और पार्टी के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं । राजीव पांडे ने इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने की बात कहते हुए आम आदमी पार्टी और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह द्वारा जताए गए भरोसे पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

