इत्र व्यवसायी के साथ अखिलेश की तस्वीर पर भाजपा का नया दावा

उत्तर प्रदेशइत्र व्यवसायी के साथ अखिलेश की तस्वीर पर भाजपा का नया दावा

Date:


इत्र व्यवसायी के साथ अखिलेश की तस्वीर पर भाजपा का नया दावा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने रविवार को प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि यूपी में चुनावी शंखनाद हो चुका है। समाजवादी इत्र की दुर्गंध सात समंदर पार से आ रही है। गौरतलब है कि अभी हाल ही में बीजेपी ने एक फोटो ट्वीट किया था जिसमें अखिलेश यादव को फ्रांस में उस इत्र व्यवसायी के साथ दिखाया जा रहा है, जिस पर हाल ही में छापा पड़ा था। जिसके बाद अखिलेश यादव ने इसे भाजपा आईटी सेल की हरकत बताते हुए एफआईआर दर्ज कराने की बात कही थी। इसके बाद बीजेपी अब उन पर हमलावर हो गई है।

Read also: पंजाब में पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं से हमारे पक्ष में सकारात्मक माहौल होगा: भाजपा

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह 24 मई 2015 का ट्वीट है जिसमें वो फ़ोटो है, लेकिन वो ट्वीट अब डिलीट कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 2005 से 2007 के बीच नोएडा अथॉरिटी में 52 हज़ार करोड़ का घोटाला किया गया। जिसका हिसाब सपा को देना पड़ेगा। उन्होंने सपा पर हमलावर होते हुए कहा कि चुनाव की घोषणा होते ही अखिलेश यादव को परिणाम पता चल गया है, तभी तो बोल रहे हैं कि डिजिटल माध्यम में भाजपा भारी है। उनके बयान से तय है कि वे अपनी हार मान चुके हैं। इस चुनाव में सपा ,बसपा और कांग्रेस अपनी ज़मीन बचाने ,उपस्थिति दर्ज कराने और ओवैसी आग लगाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। सुधांशु ने उपहास उड़ाते हुए कहा कि शिवपाल यादव बड़े दल के चाचा हैं, जब लैपटॉप बंट रहा था तब भी वो उनके साथ थे और अब बोल रहे हैं कि हम डिजिटली कमज़ोर हैं।

अखिलेश यादव पहले दूसरों को बोलते थे कि उन्हें लैपटॉप चलाना नही आता,लेकिन वे अब खुद ही स्वीकार कर रहे हैं कि वे तकनीक रूप से कमज़ोर हैं। उन्होंने कहा है कि यूपी में चुनाव का शंखनाद हो चुका है। सपा के लिए सिर मुंडवाते ओले पड़ने की कहावत सही साबित हो गई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव जब सीएम थे तब अपने इत्र वाले मित्र के साथ फ्रांस गए थे, तब एक ट्वीट भी किया गया था। अब वो ट्वीट डिलीट कर दिया गया। लेकिन अखिलेश यादव जी आप इससे बच नही पाएंगे। जनता जवाब मांग रही है।

Read also: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फर्क साफ है अभियान पर जताई आपत्ति

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश यादव ने कल कहा कि ऑनलाइन या डिजिटल आधार पर चुनाव होगा तो नुकसान होगा। जब अखिलेश यह कहते हैं तो मैं पूछना चाहता हूं कि अखिलेश यादव जो विदेशों में पढ़ाई करके लौटे हैं, जो लैपटॉप की बात करते हैं, लगातार टेक्नोसेवी होने की बात करते हैं, अब वो डर गए है। उन्हें हार के डर है। यूपी चुनाव में समाजवादी पार्टी अपनी जमीन सम्पत्ति बचाने के लिए चुनाव मैदान में है, बसपा इज्जत बचाने के लिए और कांग्रेस उपस्थित दर्ज कराने के लिए मैदान में है। असदुद्दीन ओवैसी जैसों को आग लगानी है। सिर्फ भाजपा को सरकार बनानी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...