निर्दलीय उम्मीदवार से हारे तीन बार के प्रधानमंत्री

इंटरनेशनलनिर्दलीय उम्मीदवार से हारे तीन बार के प्रधानमंत्री

Date:

पाकिस्तान में कल हुए आम चुनाव की मतगणना आज हो रही है, इस बीच एक बड़ी खबर वहां से आ रही है. खबर के मुताबिक 3 बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ एक सीट से चुनाव हार गए हैं हालाँकि दूसरी सीट उन्होंने जीत ली है। इस तरह से उनकी इज़्ज़त बच गयी है. बता दें कि उनके छोटी बार प्रधानमंत्री बनने की सम्भावना जताई जा रही है.

खबर के अनुसार प्रधानमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार नवाज़ शरीफ को NA-15 मनसेहरा सीट से एक निर्दलीय उम्मीदवार शहजादा गस्तासाप से हार म‍िली है। जबकि लाहौर की NA-130 सीट पर उन्हें 1,71,000 से ज्‍यादा वोटों से कामयाबी हासिल हुई है। मनसेहरा सीट से आज़ाद चुनाव लड़ रहे शहजादा गस्तासाप को 74,713 वोट मिले, वहीँ नवाज़ शरीफ को 63,054 वोट मिले। नवाज़ शरीफ की हार इसलिए हैरानी भरी है क्योंकि मनसेहरा को पाकिस्तान मुस्लिम लीग का गढ़ माना जाता है, इसलिए नवाज शरीफ ने इस सुरक्षित सीट को चुना था और खुद इस सीट से जीतने का दावा किया था लेकिन वे चुनाव हार गए।

बता दें कि नवाज शरीफ 3 बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। पहली बार वो 1 नवम्बर 1990 से 18 जुलाई 1993 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे। फिर 17 फ़रवरी 1997 से 12 अक्टूबर 1999 तक प्रधानमंत्री रहे और 5 जून 2013 को वे तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने थे. बता दें कि नवाज शरीफ बतौर प्रधानमंत्री अपना एक भी कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। तीन बार के प्रधानमंत्रित्व काल में नवाज़ शरीफ कुल 9 साल 179 दिन ही पीएम कुर्सी पर बैठ सके. नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के आरोप 14 साल की सजा सुनाई गई थी। सजा के दौरान नवाज़ इलाज के लिए 2019 में लंदन चले गए और इमरान खान की सरकार जाने के बाद ही पाकिस्तान लौटे और चुनाव प्रचार में जुट गए। लेकिन लगता है कि उनका प्रधानमंत्री बनने का सपना सपना ही रहेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related