Road Accident: MBBS की पढ़ाई कर रहे तीन छात्रों की सड़क हादसे में मौत

उत्तर प्रदेशRoad Accident: MBBS की पढ़ाई कर रहे तीन छात्रों की सड़क हादसे...

Date:


Road Accident: MBBS की पढ़ाई कर रहे तीन छात्रों की सड़क हादसे में मौत

लखनऊ। हरदोई में एक भीषण सड़क हादसे में एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई कर रहे तीन छात्रों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। एमबीबीएस के छात्र कार द्वारा रामपुर से अपने कालेज लौट रहे थे। इस दौरान हरदोई के पास तेज रफ्तार कार का पहिया गड्ढ़े में गया और वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर दूसरे लेन से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम से टकराई। टक्कर इतनी भीषड थी कि कार के परखच्चे उड़े और तीन छात्रों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया।

Read also- Fire Accident: 150 टन स्क्रैप जलकर राख, पांच किमी का इलाका काले धुए के गिरफ्त में

थाना मलिहाबाद इंस्पेक्टर नित्यानंद सिंह के अनुसार चांदपुर गांव के पास देर रात करीब हरदोई (Hardoi) की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार अचानक से गड्ढे में जाने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद वो सड़क के दूसरी तरफ जाकर पलट गई। इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही तीव्र गति से डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार में फंसे घायल युवकों को कार का दरवाजा काटकर बाहर निकाला। घायलों को मलिहाबाद सीएचसी पहुंचाया जहां पर डाक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक को गंभीर हालात में ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। शवों की शिनाख्त बदायूं निवासी अयान अहमद, रामपुर निवासी अमान अंसारी और कानपुर निवासी अशरफ के रूप में हुई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related