Meerut News: मेरठ के सरधना थाने में भीषण आग, मालखाना राख; तीन सिपाही झुलसे

उत्तर प्रदेशMeerut News: मेरठ के सरधना थाने में भीषण आग, मालखाना राख; तीन...

Date:

Meerut News: मेरठ के थाना सरधना में आज शनिवार देर शाम भीषण आग लग गई। आग लगने से थाने में खड़े सैकड़ों वाहन जलकर राख हो गए। घंटों बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कसी तरह से आग पर काबू पाया। थाने में लगी आग में तीन पुलिसकर्मी भी बुरी तरह से झुलस गए हैं। उनको अस्पताल में भती कराया गया है।

सरधना थाने में आज शनिवार को भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे थाने को अपनी चपेट में ले लिया। थाने में आग लगने पर भगदड़ मच गई। सरधना थाने में आग लगने पर पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। लेकिन इसी बीच तीन पुलिसकर्मी बुरी तरह से झुलस गए। आग की चपेट में आने से थाने में खड़े वाहन भी जलकर राख हो गए। वाहनों में आग से तेज धमाके हुए। थाने में आग लगने पर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।

सरधना थाने में आग लगने की सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन तब तक थाने का मालखाना पूरी तरह से जलकर राख हो गया था। आग इतनी विकराल थी कि चंद मिनटों में थाने का मालखाना पूरी तरह से जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। आग से थाने में रखा रिकॉर्ड जल गया है।

बताया जा रहा है कि थाने के मैस में खाना बनाते समय सिलिंडर ने आग पकड़ ली। जिसमें तीन पुलिसकर्मी आग में झुलस गए। इसके बाद आग ने थाने और मालखाने को भी अपनी चपेट में ले लिया। थाने में आग लगने से हड़कंप मच गया। झुलसे पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग में झुलसे सिपाहियों के नाम केशव अत्री, सुमित कुमार, हेमेंद्र सिंह हैं। तीनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना सरधना में आग लगने की जानकारी के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...