दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, खिड़की से कूदे छात्र

एजुकेशनदिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, खिड़की...

Date:

Fire in coaching center:  नई दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके के कोचिंग सेंटर में आग लग गई है। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 11 गाड़ियां पहुंच गई हैं। इस दौरान वीडियो वायरल हुआ कि कैसे छात्र रस्सी से कूदते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक कोचिंग सेंटर में आग लगी है। मौके पर दमकल की 11 गाड़ियां पहुंची। मुखर्जी नगर में कोचिंग सेंटर की तीसरी मंजिल पर आग लगने से अफरातफरी मची हुई है। आग लगने के बाद कोचिंग सेंटर में मौजूद छात्र रस्सी कूदकर जान बचाते हुए दिखाई दिए। इस अग्निकांड के बीच वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया है। 

जिसमें देख सकते हैं कि कैसे एक के बाद एक छात्र रस्सी से नीचे बाहर की तरफ लटके दिखाई दे रहे हैं। छात्र नीचे की तरफ एक—एककर कूद रहे हैं। इस ​अग्निकांड में कोचिंग सेंटर के चार छात्र घायल बताए जा रहे हैं। आग लगने के बाद कोचिंग सेंटर में मौजूद छात्र रस्सी से कूदकर जान बचाते हुए दिखाई दिए हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आ गए हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि मुखर्जी नगर में बत्रा सिनेमा के पास गयाना भवन है। जहां पर एक कोचिंग सेंटर में आग लगी है। दमकल की कुल 11 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। राहत बचाव कार्य अभियान जारी है। बताया जाता है कि कोचिंग सेंटर में धुंआ फैलने की वजह से छात्रों में अफरातफरी मच गई। सभी छात्रों को बचा लिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...