UP Accident News : आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में तीन की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेशUP Accident News : आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में...

Date:

उन्नाव। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज फिर एक बार बड़ा हादसा हो गया। जब राजस्थान के जयपुर से बिहार के दरभंगा जा रही वोल्वो स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे मौके पर हाहाकार मच गया। चारों तरफ रोने पीटने की आवाजें आने लगी सूचना पाकर मौके पर पहुंची यूपीडा की टीम ने राहत और बचाव कार्य चलाया। स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई घायलों को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

Also Read : A Threatening Letter Sent By Speed Post: ’60 लाख रुपये लेकर उदयपुर आ जा, तेरे जीवन की कीमत लेकर तुझे आजाद कर देंगे’

जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर जिला अस्पताल में एक और यात्री की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते पर डीएम रविंद्र कुमार और एसपी दिनेश त्रिपाठी सीएचसी बांगरमऊ पहुंच गए। जहां उन्होंने डॉक्टरों से घायलों के विषय में पूछताछ की। वहीं घायलों से भी उन्होंने जानकारी प्राप्त की।

घटना आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे किलोमीटर संख्या 224 की है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिरधरपुर गांव के पास जयपुर से बिहार जा रही बस सुबह लगभग 6:00 बजे डिवाइडर पर चढ़ गई। तेज रफ्तार बस डिवाइडर पर चढ़ते ही अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे मौके पर कोहराम मच गया। चारों तरफ चीख-पुकार की आवाज आने लगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और यूपी की टीम ने राहत और बचाव कार्य चलाया।

Aso Read : Verdict on Azam Khan Bail: आजम खान को आज भी नहीं मिली राहत, जमानत पर फैसला कोर्ट के पास सुरक्षित

घायलों में संजीत कुमार पुत्र लाल बाबू महतो, राजेंद्र पुत्र दीखे लाल, सलीम पुत्र मुस्तकीम, राजेश ऋषि पुत्र बीनू ऋषि, सचिन कुमार पुत्र राम किशोर राय, चंपा देवी पत्नी बुधन यादव, सदानंद यादव पुत्र बुधन यादव निवासी मधुबनी, वीरेंद्र सरदार पुत्र मुंगेरीलाल सरदार श्याम राय पुत्र रवि राय निवासी मधुबनी, ललिता पत्नी रवि राम निवासी मधुबनी, समीर पुत्र इसराइल, रोहन सुनारे पुत्र जीवन सुनारे, निशांत पुत्र लाल बाबू, अमित पुत्र चंदन राम सहित अन्य लोग शामिल हैं

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related