बाजर:- जब से आरबीआई ने रेपो रेट बढ़ाई है तब से प्राइवेट बैंक अपनी ब्याज दरों में निरंतर वृद्धि कर रही है। जहां अभी हाल ही में आईसीआई बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर में वृद्धि की थी वही अब ख़बर है कि फेडरल बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी की ब्याज दरों में परिवर्तन किया है। जिसकी जानकारी फ्रेडरल बैंक की वेबसाइट से प्राप्त हुई है। बैंक की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 7 दिन से 2223 दिन और उससे अधिक समय के एफडी पर 2.65 प्रतिशत से 5.75% ब्याज ग्राहकों मिेलेगा। इसके साथ ही सीनियर सिटीजन को 3.15% से 6.40% ब्याज मिलेगा।
फ्रेडरल बैंक 7 दिन से 29 दिन के एफडी पर 2.50 प्रतिशत ब्याज दे रहा है । बैंक की ब्याज दर में हुए इस बदलाव के बाद अब बैंक की नई ब्याज दरें बढ़कर 3.25% प्रतिशत हो गई है। 46 दिन से 90 दिन के एफडी पर अब बैंक की तरफ से 3.75% ब्याज मिलेगा। वही अगर हम बैंक के वर्तमान ब्याज की बात करें तो यह 7 दिन से 29 दिन की एफडी पर- 2.65% 30 दिन से 45 दिन के एफडी पर- 3.25% हो गया है।
जाने कितने दिन में फ्रेडरल बैंक ने कितना बदला ब्याज रेट:-
7 से 29 दिन की एफडी पर – 2.65% ब्याज
30 से 45 दिन की एफडी पर- 3.25% ब्याज
46 से 60 दिन की एफडी पर – 3.75% ब्याज
61 से 90 दिन की एफडी पर- 3.75% ब्याज
91 से 119 दिन की एफडी पर- 4.00% ब्याज
120 से 180 दिन की एफडी पर- 4.25% ब्याज
181 से 270 दिन की एफडी पर- 4.50% ब्याज
271 से अधिक की एफडी पर- 4.75% ब्याज
1 साल से 549 दिन की एफडी पर – 5.40% ब्याज

