Bomb Threat: मास्को से दिल्ली आ रही एयर बस को बम से उड़ाने की धमकी,सीआईएसएफ अलर्ट

नेशनलBomb Threat: मास्को से दिल्ली आ रही एयर बस को बम से...

Date:

नई दिल्ली। मास्को से दिल्ली आ रही एयर बस को बम से उड़ाने ककी धमकी के बाद इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है। आज शुक्रवार को तड़के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को रूस की राजधानी मॉस्को से दिल्ली आ रही एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान की एयरबस में बम होने की धमकी मिली। इसकी जानकारी सीआईएसएफ ने दिल्ली पुलिस को भी दी है। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि सीआईएसएफ को संबंधित उड़ान में बम होने की चेतावनी देने वाला ईमेल प्राप्त हुआ था।

एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी के अनुसार, विमान तड़के तीन से चार बजे के बीच दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। जिसके तुरंत बाद उसमें सवार सभी 386 यात्रियों और चालक दल के 14 सदस्यों को बाहर निकाल लिया गया। इसके बार पूरे विमान की गहन जांच पड़ताल की गई। सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक विमान की जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। हालांकि विमान को एयरपोर्ट में अलग खड़ा कर दिया गया है और उसकी पूरी तरह से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि ईमेल किसने और कहां से किया है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा के सभी इंतजामों को अलर्ट कर दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related