घर में घुसकर पुत्र की हत्या करने वाले दे रहे जान से मारने की धमकी

मेरठ रीजनघर में घुसकर पुत्र की हत्या करने वाले दे रहे जान से...

Date:


घर में घुसकर पुत्र की हत्या करने वाले दे रहे जान से मारने की धमकी

पीड़ित पिता ने एसएसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी कराने की मांग की

मेरठ। दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक का कत्ल करने वाले आरोपी सरेआम पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। लेकिन पुलिस इस मामले में चंद आरोपियों को गिरफ्तार कर शांत बैठ गयी है। दहशतजदा परिवार पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगा रहा है।

इंचैली के ग्राम कुनकुरा में राहुल नामक युवक की सरेआम घर में घुस कर हत्या कर दी गयी थी। राहुल के पिता जयपाल निवासी ग्राम कुनकुरा, थाना इंचैली आज काफी संख्या में ग्रामीणों को साथ लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पीड़ित जयपाल ने बताया कि उन्होंने 6 जून को थाना इंचैली में योगेन्द्र पुत्र नत्थु, उदयराव पुत्र योगेन्द्र, उत्तम राव पुत्र योगेन्द्र, अंकित राव पुत्र योगेन्द्र, निवासी ग्राम कुनकुरा, विकास निवासी किनानगर और अमन पुत्र अर्जुन निवासी मीरपुर के खिलाफ अपने पुत्र की हत्या का मुकदमा कायम कराया था। अंकित राव, विकास और अमन चैधरी को पुलिस ने जेल भेज दिया था। मगर पूर्व ब्लाॅक प्रमुख रजपुरा बाहुुबली प्रवृति का व्यक्ति है और उदय राव और उत्तम राव पुत्र योगेन्द्र सरेेआम प्रार्थी को इस मामले में समझौता न करने पर उसे और उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

जयपाल का कहना है कि छह जून को दिन के 3.30 बजे घर में घुसकर उसके पुत्र का कत्ल करने वाले आरोपी किसी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। आरोपियों की दबंगई से पूरा गांव सहमा हुआ है। एसएसपी को दिये प्रार्थनापत्र में जयपाल ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश इंचैली पुलिस को देने की मांग की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related