इस बार दुनिया के सिर्फ 60 हज़ार लोग ही कर सकेंगे हज

इंटरनेशनलइस बार दुनिया के सिर्फ 60 हज़ार लोग ही कर सकेंगे हज

Date:


इस बार दुनिया के सिर्फ 60 हज़ार लोग ही कर सकेंगे हज

नई दिल्ली: सऊदी अरब सरकार ने एलान किया है कि इस साल दुनियाभर के सिर्फ 60 हज़ार लोग ही हज कर सकेंगे, जिनमें से 15 हज़ार सऊदी अरब के नागरिक होंगे। माना जा रहा है कि इस बार भारत से 4500 लोग हज पर जा सकते हैं, कोरोना से पहले करीब 2 लाख भारतीय मुसलमान हर साल हज करने जाया करते थे।

सऊद अरब ने अभी तक हज यात्रा को लेकर कोई कोई गाइडलाइंस जारी नहीं की है. इसके अलावा सऊदी अरब ने देशों के कोटा का एलान भी नहीं किया है।

सऊदी गजट के अनुसार कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर इस साल 18 साल से कम और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को हज पर आने की इजाजत नहीं होगी.

पिछले साल भी कोरोना वायरस की महामारी की वजह से नियमित हज यात्रा नहीं हो सकी थी. केवल 1,000 तीर्थयात्रियों को तीर्थ यात्रा करने की अनुमति दी थी

Read also: शुभेंदु अधिकारी और उनके भाई पर लगा राहत सामग्री चुराने का आरोप, FIR दर्ज

सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 1,144 नए कोरोना के केस सामने आए हैं. इन नए मामलों के बाद अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 456,562 तक पहुंच गया है. फिलहाल सऊदी अरब में 9663 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 1539 मरीज़ों की हालत गंभीर बताई गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...