पूर्वी लद्दाख सेक्टर में चीनी सैनिकों का रोटेशन जारी, पीएलए ने 90 प्रतिशत सैनिकों को बदला

इंटरनेशनलपूर्वी लद्दाख सेक्टर में चीनी सैनिकों का रोटेशन जारी, पीएलए ने 90...

Date:


पूर्वी लद्दाख सेक्टर में चीनी सैनिकों का रोटेशन जारी, पीएलए ने 90 प्रतिशत सैनिकों को बदला

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख सेक्टर में चीन की सरगर्मियां जारी हैं, यहां तैनात अपने सैनिकों की अदला बदली कर रहा है पीएलए। दरअसल इलाके में ठण्ड का प्रकोप चल रहा है ऐसे में वहां पर पहले से काफी दिनों से तैनात 90 प्रतिशत सैनिकों को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने वापस भेजकर उनकी जगह दूसरे सैनिकों की तैनाती कर दी है.

पिछले साल अप्रैल-मई में चीन ने पूर्वी लद्दाख में करीब 50 हजार से अधिक सैनिकों को तैनात किया है. भारतीय सशस्त्र बल चीनी सेना की इन सभी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए है. बताया जा रहा है कि चीन ने पिछले एक साल तैनात किए गए सैनिकों को बदला है. इसके लिए अब नए सैनिकों को लाया गया है. इस रोटेशन का कारण हाई लेटीट्यूड क्षेत्रों में ज्यादा ठंड और अन्य संबंधित परेशानी हो सकती हैं.

Read also: यूपी के सिर्फ चार ज़िलों में अब कोरोना कर्फ्यू

माना जा रहा है कि यहां ठंड के कारण चीनी सैनिक बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. पैंगोंग झील क्षेत्र में फ्रिक्शन पॉइंट पर तैनाती के दौरान भी, चीनी सैनिकों को ऊंचाई वाले चौकियों पर लगभग दैनिक आधार पर बदला जा रहा था और उनकी आवाजाही बहुत प्रतिबंधित हो गई थी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...