चाट तो हर किसी को पसंद होती है और जब बात टिक्की की आती है तो नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है। चटपटी, कुरकुरी टिक्की चाट हर गली में खड़ी मिल जाएगी। ठेले की टिक्की का स्वाद इतना स्वादिष्ट होता है कि इसे एक बार खाने के बाद बार-बार खाने की इच्छा होती है.
लेकिन क्या आपने कभी चावल की कुरकुरी टिक्की का आनंद लिया है? अगर नहीं बनाई तो आपको इसे एक बार ज़रूर बनाना चाहिए , एक तो इसको बनाना बहुत आसान होता है और साथ ही ये खाने में भी काफी टेस्टी लगती है . तो आज हम आपको घर पर चावल की टिक्की बनाने की आसान रेसिपी शेयर कर रहे हैं।
तरीका
चावल की टिक्की बनाने के लिए सबसे सारी सामग्री इकट्टा कर लें.
फिर एक बाउल में उबले हुए चावल, मसले हुए आलू, 2 चम्मच मैदा, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच चाट मसाला, स्वादानुसार नमक, 2 कटी हुई हरी मिर्च, 1 कटा हुआ प्याज, 1 कटी हुई शिमला मिर्च, 2 चम्मच डालें। – हरा धनियां, आधा कप मटर आदि सारी सामग्री डालकर मिला लीजिए.
- फिर इसमें थोड़ा सा पानी मिलकर एक आटा तैयार कर लीजिए. – इसी बीच गैस पर एक पैन गर्म करने के लिए रख दें और चावल को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर दरदरा पीस लें.
जब तेल गर्म हो जाए तो आटे से गोल आकार की टिक्कियां बनाकर तेल में डाल दीजिए. – और कुरकुरा होने तक फ्राई कर लीजिये .
जब टिक्की पूरी तरह से कुरकुरी हो जाये तो अब इसको किसी प्लेट में निकाल लीजिये. – हरे धनिये से सजाकर हरी चटनी, दही और सॉस के साथ गरमागरम परोसें.
सामग्री
चावल – 1 कप (उबला हुआ)
आलू – 2 (उबले हुए)
आटा – 2 चम्मच
शिमला मिर्च – 1 (कटी हुई)
हरी मिर्च – 2 (कटी हुई)
प्याज – 1 (कटा हुआ)
मटर – 1/2 कप (उबली हुई)
हरा धनियां – 2 चम्मच
चाट मसाला – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – टिक्की तलने के लिए
तरीका
चरण 1:
चावल की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले सब सामग्री को एक साथ रख लीजिये .
चरण 2:
- फिर सभी सामग्री को एक बाउल में डालकर मिक्स कर लें.
चरण 3:
- इसी बीच एक पैन को गर्म होने के लिए गैस पर रख दें. टिक्की भी बना लीजिये.
चरण 4:
जब तेल गर्म हो जाए तो टिक्कियों को कुरकुरा होने तक तल लें.
चरण 5:
जब टिक्की कुरकुरी हो जाए तो इसके एक प्लेट में निकाल लीजिये और फिर इसे सॉस के साथ सर्व करिए .

