Khalistan: खालिस्तानियों से निपटने को फंड का एलान! UK रक्षा मंत्री ने भारत दौरे पर कही बड़ी बात

इंटरनेशनलKhalistan: खालिस्तानियों से निपटने को फंड का एलान! UK रक्षा मंत्री ने...

Date:

Khalistan: ब्रिटेन रक्षा मंत्री टुगेनहाट तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। भारत द्वारा लगातार ब्रिटेन के सामने खालिस्तान समर्थकों का मामला उठाया जाता रहा है। खालिस्तानी कट्टरपंथ पर लगाम लगाने की भारत की अपील पर ब्रिटेन ने अब बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। बता दें कि खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथियों से निपटने के लिए ब्रिटेन सरकार ने नए फंड का एलान किया है। भारत और ब्रिटेन पहले ही कट्टरपंथियों से लड़ने के लिए संयुक्त टास्क फोर्स गठन की दिशा में कदम उठा चुके हैं। भारत में ब्रिटेन उच्चायुक्त ने यह जानकारी दी। भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त ने बताया कि ‘भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर व ब्रिटेन रक्षा मंत्री टुगेनहाट के बीच आज मुलाकात हुई। जिसमें टुगेनहाट ने नई फंडिंग का एलान किया है। जिससे खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथ से निपटने में ब्रिटेन अपनी क्षमताओं में बढ़ोतरी करेगा। 95 हजार पाउंड (करीब एक करोड़ रुपए) के निवेश से ब्रिटेन सरकार की खालिस्तानी उग्रवादियों को समझने में मदद मिलेगी। ब्रिटिश उच्चायुक्त ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच संयुक्त कट्टरपंथ टास्क फोर्स के गठन की प्रक्रिया पहले से चल रही है।’

भारत ने कट्टरपंथ पर चिंता जताई

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री टुगेनहाट अपने तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। ब्रिटेन में हाल के वर्षों में खालिस्तानी कट्टरपंथी तेजी से उभरे हैं। भारत की चिंता है कि ब्रिटेन में खालिस्तान उग्रवादियों की गतिविधियां बढ़ रही हैं। भारत की चिंताओं के बीच ब्रिटेन सरकार ने फंडिंग का एलान किया। टुगेनहाट ने कहा ‘दुनिया का सबसे पुराना और सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के नाते, दोनों देशों के बहुत से साझा अवसर हैं। जिनसे दुनिया को अधिक सुरक्षित और समृद्ध स्थान बनाया जा सकता है।

जी20 बैठक में शामिल होंगे

ब्रिटिश रक्षा मंत्री ने कहा कि ‘दोनों देशों के बीच गहरे संबंध हैं। दोनों देश मिलकर सुरक्षा चुनौतियों का अच्छे तरीके से सामना करेंगे। कट्टरपंथ के खिलाफ ब्रिटेन ने क्षमताओं को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता दर्शायी है। बता दें कि टुगेनहाट को कोलकाता में भ्रष्टाचार विरोधी मंत्री स्तर वाले जी20 सम्मेलन में शिरकत करनी है। इस पर टुगेनहाट ने कहा कि भ्रष्टाचार हमारी समृद्धि, समाज और हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नुकसानदेह है। मैं इस मुद्दे पर भारत में हो रही जी20 बैठक में शामिल होने के लिए उत्साहित हूं।’ टुगेनहाट सीबीआई मुख्यालय का दौरा करेंगे और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मुलाकात करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related