यह अद्भुत चाय है बेहद कमाल, डायबिटीज और मोटापा करती है कम

रसोई Bytesयह अद्भुत चाय है बेहद कमाल, डायबिटीज और मोटापा करती है कम

Date:


यह अद्भुत चाय है बेहद कमाल, डायबिटीज और मोटापा करती है कम

आंवला अपने औषधीय गुणों के कारण कई सारी समस्याओं का निवारण करता है। महिलाएं आंवले का सबसे ज्यादा प्रयोग करती हैं क्योंकि इसके सेवन से बाल बढ़ते हैं और अतिरिक्त चर्बी भी कम होती है लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए तो यह वरदान से कम नहीं है क्योंकि इसमें वो सभी तत्व पाएं जाते हैं जो कि डायबिटीज के रोगियों के लिए आवश्यक होते हैं। आंवले को कुछ लोग कच्चा खाते हैं तो कुछ पाउडर बनाते हैं लेकिन आंवले की चाय के सेवन से जो लाभ होते हैं, वे अद्भूत हैं। 

यह अद्भुत चाय है बेहद कमाल, डायबिटीज और मोटापा करती है कम
Image Source: Google

आंवले की चाय बनाने की विधि

आंवले की चाय बनाने के लिए एक पैन में डेढ़ या दो कप पानी डालकर गैस पर चढ़ा दें। जब पानी में उबाल आने लगे तो इसमें 1 चम्मच आंवला पाउडर और थोड़ा सा अदरक  डाल दें। इसके अलावा पुदीने की 2 से 3 ताजी पत्तियां भी डाल सकते हैं। इस मिश्रण को 2 मिनट तक उबालने के बाद गैस से उतार लें। अब छलनी से छानकर इसका सेवन करें।

 आंवला है डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद

आंवला डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदे की चीज है। इसमें पाए जाने वाले तत्व डायबिटीज और ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकते हैं। इतना ही नहीं आंवला में फाइबर की भी भरपूर मात्रा होती है, जो रक्तप्रवाह में शुगर को धीरे-धीरे रिलीज करने में सहायता करता है। वहीं आंवले में पाए जाने वाला क्रोमियम ब्लड प्रेशर से लेकर ब्लड शुगर तक को नियंत्रण में रखता है। 

अन्य फायदे

आंवले की चाय के सेवन के कई सारे फायदे हैं। बालों के विकास के लिए इसका सेवन करना लाभदायक है।  मोटापे को यदि कम करना है तो नियम से प्रतिदिन इस चाय का सेवन करें। बाहर का खान-पान इस दौरान बंद रखें। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related