साउथ की यह सुपरस्टार इसलिए नहीं करती बॉलीवुड फिल्में

बॉलीवुडसाउथ की यह सुपरस्टार इसलिए नहीं करती बॉलीवुड फिल्में

Date:


साउथ की यह सुपरस्टार इसलिए नहीं करती बॉलीवुड फिल्में

अमेज़न प्राइम वीडियो की सीरिज ‘द फैमिली मैन 2’ के साथ साउथ की पॉपुलर स्टार सामंथा अक्किनेनी डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं। देश भर से उनके फैंस इस सीरिज को लेकर बेहद उत्साहित हैं। सीरिज में सामंथा के साथ मनोज बाजपेयी और प्रियमणि मुख्य किरदारों में हैं। भले ही सामंथा ने अब तक किसी बॉलीवुड फिल्म में काम नहीं किया है, लेकिन उत्तर भारत में भी उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।

सामंथा से जब उनके डेब्यू हिंदी वेब शो को दर्शकों से मिले रिस्पॉन्स के बारे में पूछा गया तो अभिनेत्री ने कहा, “उन्होंने (निर्देशक राज एंड डीके) मुझे खास पोजिशन में ला दिया है, उन्होंने मेरे किरदार को बहुत अच्छे से सेट किया है, कि मुझे लगता है कि ये शो रिलीज होने से पहले ही हिट हो चुका है।”

अपने लंबे करियर में बॉलीवुड फिल्में ना करने पर बात करते हुए सामंथा ने कहा, “शायद मैं डरी हुई थी। यहां कमाल का टैलेंट है।” इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें बॉलीवुड फिल्मों के कई ऑफर मिले मगर वो भाषा संबंधी परेशानी के चलते इन फिल्मों को नहीं कर पाई थी।

वहीं, जब पूछा गया कि मौका मिलने पर वह किस बॉलीवुड सितारे संग ऑन स्क्रीन रोमांस करना पसंद करेंगी। तो सामंथा ने इस बात का जवाब देते हुए तुरंत रणबीर कपूर का नाम लिया।

इसके अलावा सामंथा से एक साउथ स्टार के बारे में भी पूछा गया, जो उन्हें लगता है कि द फैमिली मैन में श्रीकांत तिवारी के रूप में मनोज बाजपेयी की भूमिका निभा सकते थे तो बिना समय गंवाए उन्होंने अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी का नाम लिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...