न्यूज़ डेस्क : आज के समय में यदि हम कही घूमने निकले तो सबसे बड़ी समस्या लड़कियों की सुरक्षा को लेकर ही होती है। तो आइये आज हम आपको भारत में ऐसी जगहों के बारे में बता रहे है जहाँ आप आपने परिवार को लेकर बेफिक्री के साथ घूमने का मजा ले सकते है जी हाँ लद्दाख, उदयपुर, नैनीताल, मैसूर, सिक्किम, काजीरंगा आदि जगहें यहां पर महिलाएं बेफ्रिक होकर अपने ट्रिप को एन्जॉय कर सकती हैं. तो आइए जानते हैं…
काजीरंगा : काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम, भारत के राज्य के गोलाघाट और नागांव जिलों में एक राष्ट्रीय पार्क है यह लुप्तप्राय भारतीय एक सींग वाले गैंडे का घर है इस पार्क में घुमनें पर महिलाएं अपने ट्रिप को यादगार और शानदार बना सकती हैं घुमने के लिए आप यहां पर प्राइवेट जीप और हाथियों पर सफारी कर सकते हैं।
शिमला : शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है घूमने-फिरने के लिए टूरिस्टों की सबसे अच्छी जगह हैं यहां पर सारा साल टूरिस्ट आते जाते रहते हैं शिमला की दूरी दिल्ली से बहुत ज्यादा नहीं है सड़क मार्ग से कार द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है महिलाओं के घूमने-फिरने के लिए यहां पर बहुत सी जगह हैं यहां पर टूरिस्टों को रात के समय घूमते, खाते-पीते, मौज-मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।
खजुराहो : कामसूत्र की तरह ही खजुराहो के मंदिर भी विश्व प्रसिद्ध हैं, क्योंकि इनकी बाहरी दीवारों में लगे अनेक मनोरम और मोहक मूर्तिशिल्प कामक्रिया के विभिन्न आसनों को दर्शाते हैं यहां घुमने के लिए आ रहें हैं तो ध्यान रखें कि यहां के टूरिस्ट गाइड से बचे, क्योंकि वह घुमाने के अच्छे खासे पैसे वसूलते हैं।
लद्दाख : लद्दाख को प्रकृति ने बेमिसाल खूबसूरती बख्शी है आंखें जहां देखती हैं, बस ठहर कर रह जाती हैं इस जगह पर अकेले जाने से पहले यहां से जुड़ी हर जानकारी जरूर लें यहां पर रहने वाले सारे लोग पर्यटकों के लिए बहुत मददगार साबित होते हैं यहां पर सुंदर झीलें, आसमान को छूती पहाड़ की चोटियां और आकर्षक मठ हर किसी को सम्मोहित करते हैं।
उदयपुर : उदयपुर में एक सुंदर शहर है, राजस्थान, भारत की अरावली पर्वतमाला के बीच स्थित है अपनी सुरम्य झीलों के लिए जाना जाता है, उदयपुर को ‘झीलों का शहर’ भी कहा जाता है यहां पर रहने वाले लोग बहुत ही फ्रेंडली और हेल्पफुल नेचर वाले होते हैं यहां की ज्यादातर जगहें कपल डेस्टिनेशन के तौर पर जानी जाती हैं जिसके कारण अकेले घुमने के लिे जाना थोड़ा अजीब लगता है।
नैनीताल : नैनीताल भारत के उत्तराखण्ड राज्य का एक प्रमुख पर्यटन नगर है यह जगह बहुत ही खूबसूरत है महिलाओं के लिए यह जगह अकेले घूमने के लिए अच्छी है यहां पर दूर-दूर से लोग घूमने फिरने के लिए आते हैं, जिसकी वजह से आप को अकेलापन महसूस ही नहीं होगा।
मैसूर : मैसूर कर्नाटक के दक्षिण भारतीय राज्य में एक प्रमुख शहर है अगर आप प्राचीन इमारतों व इतिहास को जानने के शौकीन हैं तो मैसूर जरूर जाएं यहां पर आज भी कई राजाओं के किले देखने को मिलते हैं खास बात तो यह हैं कि यहां पर रात के समय महिलाएं और लड़कियां अलेकी भी घुम सकती हैं।
सिक्किम : सिक्किम भारत का एक पर्वतीय राज्य है सिक्किम अपने प्राकृतिक हरे-भरे पौधों, जंगलों, दर्शनीय घाटियों और पर्वतमालाओं और भव्य सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है यहां पर रहने वाले लोग बहुत ही फ्रेंडली होने के कारण महिलाएं बेफ्रिक होकर ट्रिप को एन्जॉय कर सकती है।

