एनएसजी की तर्ज पर ब्लैक कैट कमांडो विंग

मेरठ रीजनएनएसजी की तर्ज पर ब्लैक कैट कमांडो विंग

Date:


एनएसजी की तर्ज पर ब्लैक कैट कमांडो विंग

किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए बना विशेष कमांडो दस्ता

बुलंदशहर। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुलंदशहर पुलिस अलर्ट हो गई है। एसएसपी ने 15 अगस्त पर किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए क्यूआरटी और एनएसजी की तर्ज पर ब्लैक कैट कमांडों का एक दस्ता तैयार किया है। ब्लैक कैट कमांडो का यह दस्ता न सिर्फ जिले में होने वाली आपराधिक वारदातों को नियंत्रित करने में मदद करेगा बल्कि आतंकी वारदातों को रोकने में भी कारगर साबित होगा।

ब्लैक कैट कमांडो विंग में 15 कमांडो को रखा गया है। यह कमांडों पुलिस के अन्य जवानों से जुदा इसलिए हैं, क्योंकि इन जवानों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से ट्रेंड किया गया है। अत्य आधुनिक हथियारों से लैस कमांडों को विशेष पोशाक भी दी गई है। कमांडों की स्पेशल वाहन भी मुहैया कराया गया है।

एनएसजी की तर्ज पर ब्लैक कैट कमांडो विंग

बुलंदशहर के एसएसपी सन्तोष कुमार सिंह की मानें तो बुलंदशहर पुलिस 15 अगस्त को लेकर हाई अलर्ट पर है। किसी भी तरह की आतंकी घटना या फिर विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए बुलंदशहर में ब्लैक कैट कमांडो की टीम बनाई गई है। एसएसपी का दावा है कि ब्लैक कैट कमांडो की इस टीम को और भी प्रशिक्षण दिया जायेगा। ताकि यह टीम किसी भी परिस्थिति को आसानी से हौण्डल कर पाए।

एसएसपी सन्तोष कुमार सिंह ब्लैक कैट कमांडोज को स्पेशल ट्रेनिंग दी गई। अभी भी ट्रेनिंग जारी है। टीम को अत्य आधुनिक शस्त्रों से लैस किया गया है। वाहन के साथ आधुनिक उपकरण भी कमांडोज को उपलब्ध कराए गए। यह सारी कवायद स्वतंत्रता दिवस को लेकर की गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related