लखनऊ। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय 19 अप्रैल एक रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है। जिसमें देश की नामी 04 कंपनियां प्रतिभाग कर रहीं हैं।
सहायक निदेशक सेवायोजन ने बताया कि प्रतिभागी कम्पनी क्वेस/एक्सिस बैंक प्राइवेट लिमिटेड 330 पदों पर नियुक्तियां करेगी। जिसमें रिलेशनशिप ऑफिसर (पर्सनल लोन, टू व्हीलर लोन, प्रॉपर्टी लोन, गोल्ड लोन बिजनेस लोन) के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल इंटरमीडिएट, स्नातक और एक साल का अनुभव प्राप्त कर चुके युवा योग्य माने जाएंगे।
Also Read :अब एक साथ 2 फुल टाइम डिग्री हासिल कर सकेंगे छात्र : UGC
आयु सीमा 20 से 28 साल की होनी चाहिए और वेतन 15 हजार रूपये प्रतिमाह दिये जाएंगे। इसके अलावा हुलेक्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी 144 पदों पर नियुक्तियां करेगी। जिसमें फिल्ड सेल्स एक्जिक्यूटिव मीसो, इलेट्रीशियन, प्लम्बर, बीडीएल (टीम लीडर)/एमआईएस (एकाउण्ट) के लिए हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक/बी काम और एक से तीन साल का अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा 20 से 35 साल निर्धारित की गई है, वेतन 15 से 30 हजार रूपये तक प्रतिमाह दिया जाएंगे। इसके लिए कार्यस्थल लखनऊ, बाराबंकी, प्रयागराज, मिर्जापुर, गौरीगंज, जौनपुर, आरा, आजमगढ़, मऊ, आगरा और बरेली के अलावा दूसरी जगहों पर भी भेजा सकता है।
आइकिया हयूमन कैपिटल सॉलूशन लिमिटेड 500 पदों पर नियुक्तियां करेगी। जिसमें एसेम्बिल एक्जिक्यूटिव के लिए शैक्षिक योग्यता आईटीआई के किसी भी ट्रेड से हो सकते हैं। आयु सीमा 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए। प्रतिमाह 10 हजार रूपये वेतन दिये जाएंगे। नोएडा में काम करना होगा।
Also Read : Lucknow : समस्या के समाधान में देरी करने पर बिजली विभाग देगा आपको मुआवजा
इसके अलावा आईआईएसडी प्राइवेट लिमिटेढ 200 पदों पर नियुक्ति करेगी। जिसमें आपरेटर के लिए महिलाओं की जरूरत है। शैक्षिक योग्यता स्नातक, आईटीआई (फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रिक मैकेनिक) मांगी गई है। आयु सीमा 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। वेतन प्रतिमाह 16500 दिये जाएंगे, काम करने की जगह कानपुर होगी।
उन्होंने बताया कि पूर्ण विवरण विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन विभागीय पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर सकते हैं। इस मेले में sewayojan.up.nic.in पर पंजीकृत और आनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी और प्रवासी भी प्रतिभाग कर सकेंगे। यह मेला पूर्णतया निःशुल्क है। अभ्यर्थियों को किसी भी स्तर पर कोई शुल्क नहीं देना है।

