ये भविष्य निर्माण का बजट है: प्रधानमंत्री

नेशनलये भविष्य निर्माण का बजट है: प्रधानमंत्री

Date:

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज साल 2024 के लिए पेश किये गए अंतरिम और अंतिम बजट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. प्रधानमंत्री मोदी ने आज पेश हुए बजट को देश के भविष्य निर्माण का बजट बताते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला, किसान सभी को सशक्त करेगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का यह बजट अंतरिम बजट तो है ही, लेकिन यह समावेशी और इनोवेटिव भी है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अंतरिम बजट युवा भारत की युवा आकांक्षाओं को प्रतिबिंब करता है. इस बजट में दो महत्वपूर्ण फैसले किए गए हैं, अनुसन्धान और नवाचार, जिसके लिए 1 लाख करोड़ रुपये के फंड का ऐलान किया गया है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के बजट में किसानों के लिए भी कई महत्वपूर्ण और बड़े फैसले लिए गए हैं. NANO DAP का इस्तेमाल, पशुओं के लिए नई योजनाएं, PM मत्स्य संपदा योजना के विस्तार और आत्मनिर्भर ऑयल सीड अभियान जैसी योजनाओं से किसानों की इनकम बढ़ेगी और खर्च कम होगा. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये बजट गरीबों और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण और उनके लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर जोर देता है. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बजट में गरीबों के लिए 2 करोड़ और घर बनाने की घोषणा की गई है. उन्होंने अपने सन्देश में कहा कि सरकार का लक्ष्य 3 करोड़ ‘लखपति दीदी’ बनाने का है. इसी के साथ अब आशा और आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी आयुष्मान भारत योजना का फायदा मिलेगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...