बजट भाषण: एक करोड़ घरों पर सोलर रूफ टॉप सिस्टम

Uncategorizedबजट भाषण: एक करोड़ घरों पर सोलर रूफ टॉप सिस्टम

Date:

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अंतरिम बजट पेश करते हुए कई बड़ी योजनाओं और नई सुविधाओं की घोषणा की. वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि देश को बिजली के मामले में और अधिक आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक करोड़ घरों को 300 यूनिट सौर ऊर्जा मुफ्त दी जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं सौर ऊर्जा का उपयोग करने और इसे और बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यही कारण है कि पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना शुरू करने की घोषणा की.

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत करीब एक करोड़ घरों पर सोलर रूफ टॉप सिस्टम लगाया जाएगा. तब पीएम मोदी की ओर से कहा गया था कि इस योजना का फायदा सीधे गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों को मिलेगा. इससे उन्हें अपना बिजली बिल कम करने में मदद मिलेगी.

बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया गया था. इसमें उन्होंने कहा था कि अयोध्या में उनके अभिषेक के शुभ अवसर पर मेरा संकल्प और मजबूत हुआ कि भारत के लोगों के घर की छत पर अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम होना चाहिए. अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय यह लिया कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना” शुरू करेगी। इससे न केवल गरीबों और मध्यम वर्ग का बिजली बिल कम होगा, बल्कि भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा। यही वजह है कि इसके तुरंत बाद उन्होंने पीएम सूर्योदय योजना शुरू की. आपको बता दें, इस योजना के तहत लोगों के घरों पर सोलर पैनल सिस्टम लगाया जाएगा, जिसकी मदद से लोगों को बिजली बिल कम करने में मदद मिलेगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...