दिल्ली वालो के लिए बेस्ट घूमने की जगह है ये

ट्रेवलदिल्ली वालो के लिए बेस्ट घूमने की जगह है ये

Date:

ऊंचे-ऊंचे पहाड़, बहती नदियां, खूबसूरत झरने और प्राकृतिक चीजों को करीब से देखना किसे पसंद नहीं होगा। खूबसूरत वादियों में सुकून के पल बिताना लगभग हर कोई चाहता है, इसलिए आज हम कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे है जहा दिल्ली वाले आसानी से जा सकते हैं।

दिल्ली के आसपास कई ऐसी अद्भुत जगहें हैं जहां हर दिन हजारों लोग आते हैं। विशेष रूप से सप्ताहांत या छुट्टियों पर, कई लोग परिवार, दोस्तों या भागीदारों के साथ दिल्ली के आसपास स्थित खूबसूरत जगहों पर यात्रा पर जाते हैं।

अगर आप भी आने वाले दिनों में दिल्ली के आसपास की कुछ बेहतरीन जगहों पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो आप इन ऑफबीट हिल स्टेशनों को देख सकते हैं।

कनाताल

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में बसा कनाताल एक बेहद खूबसूरत और मनमोहक ऑफबीट हिल स्टेशन है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, हर तरफ हरियाली और बादलों से ढके पहाड़ आपके दिमाग को कुछ ही मिनटों में दीवाना बना सकते हैं।

अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो आपको देहरादून या नैनीताल नहीं, बल्कि खूबसूरत वादियों में सैर के लिए कनाताल पहुंचना चाहिए। यह एक ऑफबीट डेस्टिनेशन के रूप में इतना प्रसिद्ध है कि कई लोग परिवार, दोस्तों और पार्टनर के साथ घूमने के लिए यहां पहुंचते रहते हैं। कनाताल में आप कोडिया जंगल, टेहरी कनाटल झील और टेहरी बांध जैसी बेहतरीन जगहों को देख सकते हैं।

चैल

अगर आप हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में स्थित किसी आकर्षक और लोकप्रिय ऑफबीट हिल स्टेशन को देखना चाहते हैं तो आपको चैल की खूबसूरती देखने के लिए पहुंचना चाहिए।
बादलों से ढके पहाड़, विशाल देवदार के पेड़ और खूबसूरत पहाड़ हर समय इस जगह की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए चैल किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता। चैल में चैल वन्यजीव अभयारण्य, महाराजा पैलेस, काली का टिब्बा और साधुपुल झील जैसी बेहतरीन जगहें देखी जा सकती हैं। यहां साहसिक गतिविधियां भी की जा सकती हैं।

मुक्तेश्वर

यदि आप बार-बार नैनीताल जाकर थक गए हैं और नैनीताल के आसपास के कुछ बेहतरीन ऑफबीट हिल स्टेशनों का पता लगाना चाहते हैं, तो आपको मुक्तेश्वर पहुंचना चाहिए। नैनीताल से लगभग 51 किमी की दूरी पर स्थित मुक्तेश्वर किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

मुक्तेश्वर न केवल सुंदरता के रूप में बल्कि धार्मिक स्थल के रूप में भी काफी प्रसिद्ध स्थल माना जाता है। मुक्तेश्वर मंदिर सबसे प्रसिद्ध स्थान माना जाता है। पहाड़ों के बीच स्थित मुक्तेश्वर मंदिर अपने खूबसूरत नजारों के लिए भी मशहूर है। यहां आप बेहतरीन तस्वीरों में से एक को कैमरे में कैद कर सकते हैं। मुक्तेश्वर में आप ट्रैकिंग का भी आनंद ले सकते हैं।

मर्चुला

जब बात उत्तराखंड की खूबसूरत ऑफबीट जगहों की आती है तो मर्चुला का नाम जरूर लिया जाता है। मर्चुला एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है।

मर्चुला को उत्तराखंड का छिपा हुआ खजाना कहा जाता है। यहां पर्यटक हर मौसम में घूमने आते हैं। खासकर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से अधिक पर्यटक पहुंचते हैं। वीकेंड में कई लोग परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने आते हैं। मर्चुला में आप क्रोकोडाइल व्यू प्वाइंट, बरसी गांव और रामनगर नदी जैसी बेहतरीन जगहों को देख सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...