लखनऊ। ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाओं को वैश्विक स्तर पर निखारने के लिए योगी सरकार ने फिर से एक पहल की है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ऐलान किया है कि मनरेगा के तहत अब गांवों में भी खेलों के मैदान बनाये जाएंगे। जिससे कि ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाओं को एक मंच दिया जाए।
नये आदेश के अनुसार अब ग्रामीण क्षेत्रों मे मनरेगा के तहत खेल के मैदान मनरेगा पार्क के रूप में विकसित करने का कार्य कराया जाएगा।यह खेल के मैदान ग्रामीण खेल प्रतिभाओं की प्रतिभा को उभारने व निखारने में सहायक सिद्ध होंगे ।
Also Read : UP News: मुख्तार के पत्नी व बेटों पर शिकंजा कसना शुरू, 10 करोड़ रूपये से अधिक की प्रापर्टी होगी कुर्क!
ग्राम्य विकास विभाग की ओर से पहले भी ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 11000 खेल के मैदानों का निर्माण कराया गया है। विभाग ने दावा किया है कि इस साल लगभग 5000 खेल के मैदानों का निर्माण कराए जाने की रूपरेखा तैयार की गई है, इससे जहां खेल प्रतिभाएं निखरेंगी, वहीं मनरेगा के तहत श्रमिकों को रोजगार भी प्राप्त होगा। इतना ही नहीं पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षा और इको सिस्टम के संचालन को दुरुस्त रखने के लिए मनरेगा और उद्यान विभाग के बीच कन्वर्जेंस करते हुए कृषकों की भूमि पर फलदार पौधों का रोपण, फूलों की खेती ,नर्सरी की स्थापना संबंधी कार्य कराए जाएंगे।
Also Read : राजस्थान भाजपा की मंथन बैठक में शामिल हुई पूर्व सीएम वसुंधरा राजे,गुटबाजी खत्म करने पर जोर
ग्रामीण क्षेत्रों में भूमिगत जल सुधार एवं जल संरक्षण के लिए मनरेगा के तहत चेक डैम निर्माण, बंडिंग, तालाब निर्माण और पुनरुद्धार एवं सिंचाई संबंधी आदि कार्य भी कराए जाएंगे। मनरेगा के तहत गांव में कैटल सेड व हाईटेक नर्सरी बनाने की कार्ययोजना बनाई गई है। नदियों के किनारे पौधरोपण, उनके किनारे पड़ने वाले तालाबों के पुनरुद्धार और वहां कोई यदि नाला जा रहा है, तो उसकी सफाई आदि के कार्य भी कराए जाएंगे।

