एक्ट्रेस बनने के लिए इस बच्ची को छोड़ने पड़े थे अपने मां-बाप

एंटरटेनमेंटएक्ट्रेस बनने के लिए इस बच्ची को छोड़ने पड़े थे अपने मां-बाप

Date:

अपने पिल्ले के साथ प्यार से खेलती इस प्यारी सी बच्ची ने 2002 में बॉलीवुड में डेब्यू कर तहलका मचा दिया था। बड़ी होकर हीरोइन बनने तक इस बच्ची ने फिल्मों में खूब धमाल मचाया। खूब इंटीमेट और किसिंग सीन दिए। यहां तक कि हॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया। लेकिन इस लड़की ने एक्ट्रेस बनने के लिए अपने माता-पिता का भी त्याग कर दिया था. क्या आपको पता है ये किस अभिनेत्री की तस्वीर है ? यह प्यारी सी बच्ची कौन है?

इस लड़की का कनेक्शन हरियाणा के जाट समुदाय से है. परिवार में किसी भी लड़की को हीरोइन बनने का सपना देखने की भी आजादी नहीं थी। लेकिन इसने न सिर्फ सपना देखा, बल्कि उसे पूरा भी किया. हालांकि इस चक्कर में परिवार पीछे छूट गया.

मल्लिका शेरावत का बचपन और परिवार

ये हैं एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत. जी हां, ये लड़की कोई और नहीं बल्कि मल्लिका है। मल्लिका शेरावत का बचपन का नाम रीमा लांबा है और उनका जन्म हरियाणा के हिसार स्थित मोठ नामक एक छोटे से गांव में हुआ था। मल्लिका शेरावत के पिता का नाम मुकेश कुमार लांबा और माता का नाम संतोष शेरावत है। मल्लिका ने एक बार बताया था कि उन्होंने पिता की जगह मां का सरनेम इसलिए लिया क्योंकि वह उनका समर्थन करती थीं।

जिस दिन वह घर से निकली, उसी दिन उसके माता-पिता से रिश्ता टूट गया

वहीं करियर और माता-पिता को लेकर एक्ट्रेस ने एक बार हमारे सहयोगी को बताया था कि एक्ट्रेस बनने के सफर में उन्होंने अपने माता-पिता का त्याग कर दिया। मल्लिका ने कहा था कि वह हरियाणा के जाट समुदाय से हैं। जिस दिन उन्होंने हीरोइन बनने के लिए घर छोड़ा, उसी दिन उनके माता-पिता और रिश्तेदारों से रिश्ता खत्म हो गया। मल्लिका ने कहा था कि वह जिस समुदाय से आती हैं वहां हीरोइन बनने का सपना देखने के परिणामों के बारे में जानती हैं।

परिवार से बगावत कर मुंबई की राह पकड़ ली

एक्ट्रेस ने कहा था, ‘जब मैं एक्ट्रेस बनने के लिए मुंबई आई तो मैंने अपना परिवार खो दिया। मैंने उनका समर्थन खो दिया, उनका प्यार खो दिया। मुझे सचमुच भारी नुकसान उठाना पड़ा। जब आप बड़े हो रहे होते हैं तो आप बहुत भोले होते हैं क्योंकि आपने दुनिया का सामना नहीं किया होता है। मुझे लगा कि मैं दुनिया जीत सकती हूं। देखा जाएगा मैं हरियाणा से आती हूं, जहां जाट मानसिकता है। मैंने विद्रोह कर दिया और अपना सामान पैक किया और मुंबई के लिए निकल पड़ी ।

अमिताभ, शाहरुख के साथ काम, हॉलीवुड में भी नाम!

मल्लिका शेरावत ने फिल्मों में आने से पहले कुछ विज्ञापन भी किये। वह अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के साथ नजर आईं। बाद में कुछ म्यूजिक वीडियो भी किये. फिर पहली फिल्म ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’ मिली, जिसमें तुषार कपूर और करीना कपूर मुख्य भूमिका में थे। लेकिन मल्लिका बहुत छोटे रोल में थीं. फिर मल्लिका शेरावत को 2003 में आई फिल्म ‘ख्वाहिश’ से नोटिस किया गया। बाद में ‘मर्डर’ ने उन्हें स्टार बना दिया। मल्लिका शेरावत ने कई हॉलीवुड फिल्में भी कीं और खूब इंटीमेट और किसिंग सीन भी किए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related