भूटान के थिम्फू की ये जगहे है अनोखी, जरूर करे एक्स्प्लोर!

ट्रेवलभूटान के थिम्फू की ये जगहे है अनोखी, जरूर करे एक्स्प्लोर!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Thimphu Bhutan: भूटान एक बेहद ही खूबसूरत जगह है, यहां घूमने में अलग ही आनंद आता है। खासकर भूटान के थिम्फू की बात ही कुछ और है। ये भूटान का सबसे बड़ा और सबसे आधुनिक शहर है। यहां आप बेहतरीन चीजों का आनंद ले सकते हैं साथ ही इन जगहों को एक्स्प्लोर कर सकते है।

चंगंगखा लखांग मंदिर

चंगंगखा लखांग भूटान में एक पुराना मंदिर है, जो यहां का मुख्य आकर्षण में से एक है। ये मठ जिनेन डोमत्संगपा के घर के रूप में भी फमीयस है और इसका निर्माण फेजो ड्रगोम झिग्पो के पुत्रों में से एक ने 13वीं शताब्दी में करवाया था।

मोतीथांग ताकिन प्रिजर्व

वाइल्डलाइफ को देखना चाहते है तो तीथांग ताकिन प्रिजर्व जा सकते है। ये प्रिजर्व पहले एक मिनी-चिड़ियाघर था। ये जगह काफी सुन्दर और अनोखी है, यहां आप कुछ भौंकने वाले हिरण और सांभर देखने को मिल सकते है।

सिम्पली भूटान म्यूज़ियम

सिम्पली भूटान म्यूजियम में आप भूटान के इतिहास, संस्कृति, लोगों और भोजन का अनुभव ले सकते है। यहां आपको भूटानी जीवन के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। साथ ही आप यहां पारंपरिक गीत, नृत्य, खेती और कई अन्य चीजें सीखेंगे।

रॉयल बॉटनिकल गार्डन

रॉयल बॉटनिकल गार्डन 120 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और 2,100 मीटर और 3,750 मीटर की सीमा के बीच है। ये गार्डनिंग एक्टिविटीज के लिए एक ट्रेनिंग सेंटर भी है। ये तीन पहाड़ियों, हेलेला, दोचुला और सिंचुला के त्रि-संगम पर मौजूद है।

(Image/Pixabay)

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...