हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये नुस्खे, आप घर पर अपना सकते है

लाइफस्टाइलहाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये नुस्खे, आप घर पर अपना सकते है

Date:


हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये नुस्खे, आप घर पर अपना सकते है

न्यूज़ डेस्क : हाथों की सुंदरता हमारी पर्सनालिटी को निखारती है अगर आप हाथों पर ध्यान नहीं देती हैं तो आपके लुक में खराबी आ सकती है. इसलिए बहुत जरुरी है कि हम हाथों का खास ख़्याल रखें.

हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए आप कई बार पार्लर भी जाती होंगे लेकिन अगर आप बार-बार खर्च नहीं करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि किन टिप्स से आप घर पर ही हाथों को सुंदर बना सकती हैं.

टिप्स :

  • अपने हाथों और नाखूनों को हैंड क्रीम या फिर विटामिन-ई ऑयल की मदद से नियमित रूप से मॉइश्चराइज करें.
  • हार्श साबुन और डिटर्जेंट से अपने हाथों को बचाने के लिए कपड़ें या बर्तन धोते वक्त रबड़ के दस्ताने पहनें.
  • अपने नाखूनों को अक्सर ट्रिम करें और नियमित रूप से मैनीक्योर करते रहें.
  • ऐसे नेल पॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल करें जो माइल्ड हों. ऐसे रिमूवर का उपयोग करें जिसमें ग्लिसरीन और विटामिन ई जैसे मॉइश्चराइजिंग तत्व शामिल हों.
  • हाथों की स्क्रबिंग के लिए चीनी,शहद,ऑलिव ऑयल और दूध को मिक्स करके इसे हाथों में लगाएं और फिर हाथों को गुनगुने पानी से धो लें.
  • रोज रात को नाखूनों के आसापास जैतून का तेल लगाकर मसाज करें. ऐसा करने से क्यूटिकल्स की त्वचा निखरने लगती है.
  • थोड़ी-सी मलाई में विटामिन ई का एक कैप्सूल मिला लें और इससे हाथों के क्यूटिकल्स को 2-3 मिनट रगडें. इससे त्वचा को नमी मिलती है.
  • बादाम के तेल से हाथों की मसाज करें. इससे क्यूटिकल का डार्क कंपलैक्शन कम होने लगता है.
  • छाछ यानि लस्सी में थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाकर इसे हाथों पर लगाएं और फिर 15 मिनट बाद हाथों को ठंड़े पानी के साथ धो लें.
  • नींबू के रस में थोडी-सी चीनी मिलाकर इससे हाथों पर रगड़ें. आस-पास डेड स्किन आसानी से दूर हो जाती है.टमाटर के टुकड़े को नाखूनों के आसपास रगड़ें और फिर सूख जाने के बाद इसे पानी से साफ कर लें.
  • एलोवेरा स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में बहुत मददगार है. एलोवेरा जैल से हाथों की मसाज करें.
  • आलू का रस और अंडे का सफेद भाग मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे हाथों पर अप्लाई करें और फिर सूख जाने पर गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related