लवजिहाद के मामले रोकने को लेकर एक्शन मोड में सीएम योगी

उत्तर प्रदेशलवजिहाद के मामले रोकने को लेकर एक्शन मोड में सीएम योगी

Date:


लवजिहाद के मामले रोकने को लेकर एक्शन मोड में सीएम योगी

  • दोषी लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के दिए निर्देश
  • तंत्र मंत्र और जादू टोने का भी सहारा ले रहे आरोपी

यूपी में लव जिहाद के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम योगी एक्शन मोड में है. उन्होंने एक्शन प्लान तैयार ऐसे लोगों को बेनकाब कर कड़ी कार्रवाई करने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने को कहा है. दरअसल, हाल ही में मेरठ, कानपुर और लखीमपुर खीरी में लड़कियों के साथ धोखाधड़ी कर प्रेम जाल में फंसाने की घटनाएं सामने आई हैं. मेरठ और लखीमपुर में लड़कियों की हत्या भी की गई.

कानपुर में शालिनी का केस चर्चा में
कानपुर जिले में शालिनी यादव उर्फ फिजा के लव मैरिज के बाद लव जिहाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. शालिनी यादव के इनकार और दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज करवाने के बाद कई ऐसे परिवार सामने आ रहे हैं, जिनका आरोप है कि उनके घर की बेटियों को साजिश के तहत नाम बदलकर प्रेम के जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है.गोविंदनगर और किदवई नगर में 6 ऐसे मामले सामने आ चुके हैं.जाजमऊ में एक लड़की के साथ जादू टोना करने की बात भी सामने आयी है.

लकी खान को किया अरेस्ट
ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने आरोपी लकी खान को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, कानपुर के बजरिया थाना क्षेत्र में रहने वाला लकी खान ने उसी क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग लड़की को खुद को हिंदू बताते हुए अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. वहीं, लखीमपुर में एक छात्रा की रेप के बाद हत्या मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले के भी लव जिहाद की बात सामने आई है.

मेरठ में डबल मर्डर
इससे पहले जुलाई में मेरठ में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात की परतें खुलीं तो लव जिहाद पर आकर रुक गईं. कातिल शमशाद की इस कहानी की शुरुआत फेसबुक से होती है. 5 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहते हुए डबल मर्डर पर खत्म होती है. शमशाद की पोल खोलते कुछ वीडियो भी मेरठ में वायरल हुए. इन वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि शमशाद ने प्रिया और उसकी बेटी को पहले बेरहमी से कत्ल किया और फिर एक कपड़े में लपेटकर उनकी लाश अपने ही घर के बेडरूम में गाड़ दी. इसी बेडरूम में प्रिया और शमशाद रहा करते थे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...