लाइफस्टाइल डेस्क: आजकल एडवेंचर करना सभी को पसंद है इसीलिए लोग एडवेंचर करने के लिए जगहों की तलाश करते है | तो अगर आप भी एडवेंचर ट्रिप के शौकीन हैं और कही जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Ghost Town के नाम से मशहूर इन शहरों की सैर कर सकते हैं।
Craco, इटली
ये पहाड़ी गांव आज भी भूतों का शहर कहलाता है। इतिहासकारों के मुताबिक 1991 में प्लेग और भूस्खलन के चलते लोग गांव से पलायन कर लिया था और उस समय से यह गांव भूतों का शहर बन गया था | शाम ढलने के बाद किसी को यहां रुकने की इजाजत नहीं होती है। Craco घूमने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
bodie, अमेरिका
bodie ये जगह अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में है | ऐसा बोला जाता है की 1962 से पहले यह शहर बेहद खूबसूरत था लेकिन आज यह वीरान है। अगर जानकारों की मानें तो बिली नामक लूटेरे की वजह से यह जगह आज वीरान हो गया है।
Read also: मौतों का आंकड़ा नहीं बल्कि अपना मुंह छुपा रही है योगी सरकार: अखिलेश यादव
Hashima, जापान
Hashima नागासाकी के पास है। पहले यहां कोयले का खनन कार्य चलता था। अचानक से खनन कार्य कम हो गया और सभी लोग Hashima से चले गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि काम करने वाले लोग कहां गए ये किसी को नहीं पता | अगर आज भी देखे तो हाशिमा द्वीप पर पुरानी चीजें रखी हुई हैं।

