पहली बार जा रहे हैं शिमला, तो ट्रेवल लिस्ट में शामिल करे इन 4 जगहों को

ट्रेवलपहली बार जा रहे हैं शिमला, तो ट्रेवल लिस्ट में शामिल करे...

Date:


पहली बार जा रहे हैं शिमला, तो ट्रेवल लिस्ट में शामिल करे इन 4 जगहों को

शिमला बेहद खूबसूरत जगह है, यहां काफी ठंडा रहता है और इसी वजह से गर्मियों में ये जगह घूमने के लिए परफेक्ट है | तो अगर आप पहली बार शिमला जा रहे हैं, तो कुछ जगह हैं जहां आपको जाना ही चाहिए | आईये जानते है इन जगहों के बारे में :

कुफरी

शिमला घूमने गए हो, तो आपको कुफरी जाना चाहिए | ये जगह शिमाल से 15 किलोमीटर की दुरी पर है | यहां आप घुड़सवारी, जीप की सवारी, सेब के बागान देख सकते हैं | सर्दियों में यहां आपको बर्फबारी भी देखने को मिल जाएगी | 

नारकंडा

शिमला से नारकंडा 60 किलोमीटर से ज्यादा है, आपको यहां जाने के लिए  2 घंटे से ज्यादा का समय लगता है। ये जगह काफी ऊंचाई पर स्थित है। आपको यहां  बर्फबारी देखने को मिल जाएगी और कई तरह के एडवेंचर भी कर सकते है जैसे की : स्केटिंग, जिप लाइन ,  कैपिंग आदि। 

जाखू मंदिर

जाखू मंदिर हनुमान जी का मंदिर है, यहां हनुमान जी की  108 फीट ऊंची प्रतिमा देखने को मिल जाएगी। यहां अगर जाए तो अपना मोबाइल, चश्मा और जरूरी सामान अपने बैग में रख लें, क्योंकि यहां के बंदर ये चीजें आपसे छीन सकते हैं। इसके अलावा आपको यहां इंडियन से लेकर साउथ इंडियन और चाइनीज खाना भी मिल जाएगा ।

Read also: WTC फाइनल के लिए दुबई था बेस्ट वेन्यू: पीटरसन

लोकल जगहों पर

शिमला में स्थित मॉल रोड भी आप जा सकते है | यहां काफी अच्छा बाजार है और क्राइस्ट चर्च है, जहां से प्रकृति के कई अद्भुत नजारे देखने को मिलते है | आप इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडी यानी शिमला समझौते वाली जगह पर भी जा सकते हैं। इसके अलावा लोकल में चिड़ियाघर और आर्मी कैंप जा सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...