उत्तराखंड, हिमाचल घूमने का प्लान है तो जान ले ये नियम एवं शर्ते

ट्रेवलउत्तराखंड, हिमाचल घूमने का प्लान है तो जान ले ये नियम एवं...

Date:


उत्तराखंड, हिमाचल घूमने का प्लान है तो जान ले ये नियम एवं शर्ते

घूमना-फिरना सभी को अच्छा लगता है और खासकर अपने परिवार, पार्टनर या फिर दोस्तों संग और मज़ा आता है | घूमने के लिए लगभग हर किसी की पहली पसंद उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश रहती है | लेकिन कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण सरकारों ने अप्रैल महीने में अपने वहां के बॉर्डर पर्यटकों के लिए बंद कर दिए थे और राज्य में लॉकडाउन लगाया गया था। बता दें अब फिर से इन दोनों राज्यों ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है,  ऐसे में यहां घूमने जा सकते हैं, लेकिन कुछ नियम तय किए हैं, जिनका पालन करना होगा | 

क्या है उत्तराखंड की गाइडलाइन?

-उत्तराखंड में 15 जून तक लॉकडाउन रहेगा

-15 जून के बाद राज्य में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक कुछ छोटी दुकानें और बाजारों को ही खोला जा सकेगा

-राज्य में अभी होटल, रेस्टोरेंट और रिजॉर्ट खोलने की इजाजत नहीं मिली है 

-दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को आरटी-पीसीआर नेगेटिव कोरोना रिपोर्ट दिखानी पड़ेगी

-दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को वेब पोर्टल http://smartcitydehradun.uk.gov.in पर पंजीकरण कराना भी अनिवार्य होगा ।

Read also: अगली महामारी से पृथ्वी को बचाने के लिए काम करने की जरूरत: पीएम मोदी

हिमाचल की ये हैं नई गाइडलाइन

– 11 जून से हिमाचल प्रदेश में पाबंदियों में ढील दी गई है

-राज्य में आने वाले पर्यटकों को आरटी-पीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी पड़ेगी 

– हिमाचल में दुकानें सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे खोल सकते है | जबकि शनिवार और रविवार को दुकानें बंद रहेंगी। 

– रोजाना शाम 5 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक कोरोना कर्फ्यू  है ।

-होटलों में ऑडिटोरियम, स्विमिंग पूल और असेंबली हॉल बंद ही रहेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related