देखे और जाने भारत के फनी रेलवे स्टेशन के बारे में

ट्रेवलदेखे और जाने भारत के फनी रेलवे स्टेशन के बारे में

Date:


देखे और जाने भारत के फनी रेलवे स्टेशन के बारे में

भारत अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए देशभर में प्रसिद्ध है, लेकिन यहां कई रेलवे स्टेशन अपने नाम के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। जिनका नाम सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। अगर कभी मूका मिले तो इन स्टेशनों का दीदार जरूर करें। 

सिंगापूर रोड, ओडिशा

ट्रेन से सफर कर सिंगापूर पहुंच सकते हैं,  आपको वीसा की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस ट्रेन से ओडिशा के रायागडा जिले में स्थित सिंगापूर रोड जंक्शन पहुंच सकते हैं। यहां से कई एक्सप्रेस ट्रेन सिंगापूर रोड होकर गुजरती हैं।

भैंसा, तेलंगाना

ये जगह तेलंगाना के निर्मल जिले में स्थित है और  शहर की आबादी 50 हजार है। रेलवे के अनुसार, केवल 6 पैसेंजर ट्रेन भैंसा स्टेशन से होकर गुजरती हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के नजदीक कई जंक्शन हैं।

दारू स्टेशन, झारखंड

आपको बता दे की दारू स्टेशन का शराब से कोई लेना देना नहीं है। बल्कि इस जगह का नाम दारू है और ये झारखंड के हज़ारीबाग जिले में है |  कभी हजारीबाग जाते हैं, तो दारू स्टेशन का दीदार जरूर करें।

पनौती रेलवे स्टेशन, उत्तर प्रदेश

रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में है , और इस गांव की आबादी 2197 है। कभी आप चित्रकूट जाते हैं, तो पनौती गांव की यात्रा कर सकते हैं।

Read also: पंद्रह साल बाद फिर टूटी आमिर खान की शादी, किरण राव से हुए अलग

बीबीनगर, हैदराबाद

ये हैदराबाद का छोटा सा शहर है जो बीबीनगर रेलवे स्टेशन हैदराबाद के बेहद करीब है। हैदराबाद जाने के दौरान बीबीनगर की भी सैर कर सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related