प्रकृति से करते है प्रेम तो ये 4 जगह आपका इंतज़ार कर रही है , यहां बना सकते हैं घूमने का प्लान

ट्रेवलप्रकृति से करते है प्रेम तो ये 4 जगह आपका इंतज़ार कर...

Date:


प्रकृति से करते है प्रेम तो ये 4 जगह आपका इंतज़ार कर रही है , यहां  बना सकते हैं घूमने का प्लान

प्रकृति से कौन नहीं प्यार करता उसके हरे-भरे रंगों के फल-फूलों को देखना, प्रकृति की गोद में सुकूल के पल बिताना, सुहावने मौसम में समय गुजारना, नदी किनारे कैंप में रात गुजारना, पहाड़ों से गिरते हुए झरनों के नीचे नहाना आदि, ये  सभी चीजें एक प्रकृति प्रेमी को खूब लुभाती है | तो अगर आप एक प्रकृति प्रेमी हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहा आप प्रकृति के अद्भुत नजारों को पास से निहार सकते है | 

लैंसडाउन

गढ़वाल में बसा लैंसडाउन अपनी खूबसूरती और  शांत जगह होने के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां सुकून भरे पल बिता सकते हैं, और साथ ही प्रकृति के अद्भुत नजारों को पास से निहार भी सकते हैं। इसके अलावा ताड़केश्वर मंदिर, भैरवगढ़ी, चर्च, टिप इन टॉप और भुल्ला झील जा सकते हैं। 

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल में है और ये जगह हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां बड़े-बड़े चाय के बागान में टहलना एक अलग ही अनुभूति कराता है। इसके अलावा प्रकृति के कई अद्भुत नजारे हैं, जिन्हें आप अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं। 

शिमला

शिमला में  कई खूबसूरत और अद्भुत नजारे देखने को मिल जाएंगे। यहां ग्रीन वैली देखने जरूर जाएं, हरी-भरी इस वैली को देखकर आपके मन को काफी सुकून मिल सकता है। इसके अलावा नारकंडा भी जा सकते है और  कुफरी, चैल और ताता पानी भी जा सकते हैं।

Read also: जिला पंचायत चुनाव: सदस्यों के क़दमों में गिरे सपा के पूर्व सांसद

शिलांग

शिलांग मेघालय में है, यहां ऊंची-ऊंची पहाड़ियां और यहां का सुहावना मौसम हर किसी को लुभाता है। यहां आंखों के सामने कुदरत के अनोखे नजारे देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा ऊंची-ऊंची पहाड़ियों से गिरते हुए झरने भी देखने को मिल जाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related