देशभर में 10वीं के एग्जाम नहीं होंगे

एजुकेशनदेशभर में 10वीं के एग्जाम नहीं होंगे

Date:


देशभर में 10वीं के एग्जाम नहीं होंगे

  • केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली।सीबीएसई की 10वीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने बड़ा ऐलान किया है. सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा अब दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट जिले के अलावा पूरे देश में कहीं भी नहीं आयोजित की जाएगी. मंगलवार को मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि, देश में कहीं भी दसवीं की परीक्षा नहीं होगी, सिर्फ नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के छात्रों के लिए छूटी हुई परीक्षा आयोजि‍त की जाएगी. ट्वीट में एमएचआरडी मंत्री ने कहा है कि परीक्षाओं से पहले छात्रों को तैयारी के लिए दस दिन का वक्त दिया जाएगा.मंगलवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने मंगलवार को देशभर के छात्रों से ऑनलाइन मुलाकात की. इस दौरान निशंक ने छात्रों की समस्याएं जानी और उनके प्रश्नों का उत्तर दिया.

दारुल उलूम ने परीक्षाएं रद्द की
लॉकडाउन की वजह से इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम ईयरली एग्जाम को निरस्त कर दिया है. प्रबंधतंत्र की ओर से मंगलवार को जानकारी दी गई कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को अगली क्लास में प्रोन्नत किया जाएगा. मंगलवार को दारुल उलूम में हुई मजलिस-ए-तालीमी (शिक्षा विभाग) की बैठक में काफी विचार मंथन के बाद यह फैसला लिया गया. जानकारी दी गई कि यह फैसला भी लिया है कि कोरोना के चलते लागू लॉकडाउन की वजह से नवीन शिक्षण सत्र के लिए अब कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होगी. यानी इसका सीधा मतलब यह है कि इस वर्ष दारुल उलूम में किसी भी नये छात्र का दाखिला (प्रवेश) नहीं होगा. शिक्षा विभाग के प्रभारी मौलाना खुर्शीद गयावी ने मजलिस-ए-तालीमील की बैठक के दौरान लिए गए इन निर्णयों की पुष्टि की है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...