गाजियाबाद में 31 मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन

फीचर्डगाजियाबाद में 31 मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन

Date:


गाजियाबाद में 31 मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन

नई दिल्ली: देश भर में तेजी से कोरोना संक्रमण के बढ़ते देख उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद में लॉकडाउन को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही कोरोना वायरस और ईद के चलते धारा 144 भी लागू कर दी गई है।

इंडिया टुडे के मुताबिक, गाजियाबाद के जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने मंगलवार को इससे संबंधित आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक, सार्वजनिक स्थानों पर थूकना दंडनीय अपराध होगा और फाइन भी वसूला जाएगा। सार्वजनिक जगहों पर बिना फेस कवर और मास्क के जाना दंडनीय अपराध होगा।

बता दें कि लॉकडाउन के तीसरे चरण में कुछ ढील देने की शुरुआत के साथ ही कोरोना ने भी तेजी से अपने पैर पसारे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3900 नए मामले सामने आए हैं जबकि 195 लोगों की मौत हुई है। ये अब तक का देश में सबसे बड़ा उछाल है।

इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 46 हजार के पार हो गए हैं वहीं, अब तक 1568 लोगों की जान इस महामारी से भारत में जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार भारत में एक्टिव मरीजों की संख्या 32134 हो गई है। वहीं, कुल संक्रमण के मामले 46433 हैं। इसके साथ ही 12726 लोग इस कोरोना बीमारी से ठीक/डिस्चार्ज हुए हैं। इस समय रिकवरी रेट 27.4 प्रतिशत है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...