Eid ul-Adha 2023: सड़क पर नमाज अदा की तो होगी FIR, मस्जिदों पर चस्पा किए आदेश

उत्तर प्रदेशEid ul-Adha 2023: सड़क पर नमाज अदा की तो होगी FIR, मस्जिदों...

Date:

Eid ul-Adha 2023: मेरठ में ईद-उल-अजहा पर सड़क पर नमाज नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए मेरठ पुलिस ने पूरी सख्ती बरतनी शुरू कर दी हैं। आज बुधवार को पुलिस ने मेरठ की सभी मस्जिदों पर ये आदेश चस्पा कर दिए हैं। मस्जिदों के बाहर चस्पा किए आदेश के मुताबिक ईदगाह या मस्जिदों के बाहर नमाज अदा करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मस्जिदों के बाहर सड़क पर नमाज अदा करने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

ईद-उल-अजहा पर सड़क पर नमाज न हो इसके लिए मेरठ पुलिस पूरी सख्ती बरत रही है। आज बुधवार को पुलिस ने मस्जिदों पर ऐसे आदेश चस्पा कर दिए हैं। जिसमें कहा गया कि ईदगाह या मस्जिदों के बाहर नमाज अदा हुई तो संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जायेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

पुलिस की तरफ से मेरठ की सभी शहर और देहात की मस्जिदों पर पुलिस ने आदेश चस्पा किए है। इससे मुस्लिम वर्ग के चेहरों पर खौफ देखा जा रहा है। आज सुबह से मेरठ की मस्जिदों में आदेश चस्पा करने के क्रम जारी रहा। इस बारे में जब मस्जिदों के इमाम से बातचीत का प्रयास किया तो उन्होंने बोलने से इंकार कर दिया। केवल इतना कहा सरकार का आदेश है उसे सभी आमो ख़ास को अवगत करा दिया हैं। उन्हें इसका पालन करना चाहिए।

इससे पहले देवबंद स्थित दारुल उलूम ने लोगों से अपील कि है कि हमारे बड़े बुजुर्गों ने हमेशा प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से मना किया। इसलिए हर मुसलमान ख्याल रखें कि प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी ना हो। यह भी कहा गया कि खुले में और सड़कों व रास्तों पर कुर्बानी बिल्कुल न करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...