इत्र वाले मित्र के घर पर रेड पड़ी तो पेट में दर्द हो रहा है

उत्तर प्रदेशइत्र वाले मित्र के घर पर रेड पड़ी तो पेट में दर्द...

Date:


इत्र वाले मित्र के घर पर रेड पड़ी तो पेट में दर्द हो रहा है

  • अमित शाह ने कहा पूरे प्रदेश में फैल रही है समाजवादी इत्र की दुर्गंध

अयोध्या। आज पूरे प्रदेश में समाजवादी इत्र की दुर्गंध फैल रही है। इत्र वाले मित्र के घर पर रेड पड़ी तो इनके पेट में दर्द हो रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति के अधिकारियों से मुलाकात कर निर्माण कार्यों की जानकारी ली। अमित शाह ने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मंदिर के दर्शन करने के जीआईसी ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

Read also: यूपी विधानसभा चुनाव – गुरुवार को मुरादाबाद, अलीगढ़ और उन्नाव में जनसभाओं को संबोधित करेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा की बुआ-बबुआ के शासन में हमारी आस्था के प्रतीकों का समान नहीं किया जाता था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चहूंओर विकास हो रहा ह।ै भाजपा का एजेंडा ट्रिपल वी यानी विकास, व्यापार और सांस्कृतिक विरासत बताते हुए अमित शाह ने कहा कि सपा-बसपा का एजेंडा ट्रिपल पी पर आधारित है। जनता से अमित शाह ने पूछा की यूपी में तीन बार भाजपा पर कृपा करने वाले वालों 2022 भी जीताओगे क्या?

Read also: ‘‘औरंगजेब’’ के राज में सूना पड़ा था बाबा का धामः अमित शाह

अमित शाह ने जनता से कहा की कारसेवकों पर किसने गोलिया चलवाईं। रामनवमी उत्सव, दीपोत्सव को किसने बंद किया, राम भक्तों पर डंडा किसने चलवाया यह हम सभी को याद रखना होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए अमित शाह ने कहा कि चाहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हो या मेडिकल काॅलेज बनवाना सभी का विकास कार्य तेजी से हो रहा है। अयोध्या में एयरपोर्ट, सबसे बड़ा बस अड्डा और मल्टी लेवल पार्किंग अयोध्या के विकास में नई इबारत लिखेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related