सोतीगंज पर शिकंजाः हाजी गल्ला का 15 करोड़ी अवैध गोदाम सील

मेरठ रीजनसोतीगंज पर शिकंजाः हाजी गल्ला का 15 करोड़ी अवैध गोदाम सील

Date:


सोतीगंज पर शिकंजाः हाजी गल्ला का 15 करोड़ी अवैध गोदाम सील

  • पुलिस ने कैंट के बंगला नंबर 235 पर बने अवैध गोदाम को किया सील

मेरठ। सोतीगंज में चोरी और लूट के वाहनों का कटान करने के आरोपी हाजी गल्ला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आज पुलिस ने उसके वेस्टर्न रोड स्थित बंगला नंबर 235 पर बने अवैध गोदाम को सील कर दिया। हाजी गल्ला के खिलाफ की गई कार्रवाई से वाहनों का अवैध कटान करने वालों में दहशत का माहौल है।

सोतीगंज पर शिकंजाः हाजी गल्ला का 15 करोड़ी अवैध गोदाम सील

Read also: यूं ही नहीं किया पीएम मोदी ने सोतीगंज का जिक्र

गौरतलब है कि 20 साल में चोरी और लूट के वाहनों का कटान कर सोतीगंज के हाजी गल्ला ने अकूत संपत्ति हासिल की है। हाल ही में हाजी गल्ला की 100 करोड़ की संपत्ति पंजाब में पाई गई है जिसके दस्तावेज लेकर पुलिस की एक टीम पंजाब रवाना हो गई है। गल्ला की 15 करोड़ की संपत्ति पुलिस पहले की गयी कार्रवाई में जब्त कर चुकी है और अब उसका कैंट वाला गोदाम भी जब्त किया जाएगा।

सोतीगंज पर शिकंजाः हाजी गल्ला का 15 करोड़ी अवैध गोदाम सील

माना जाता है कि सोतीगंज में चोरी की गाड़ियों का कटान की शुरुआत हाजी गल्ला ने ही की थी। जिसके बाद देखते ही देखते 300 से अधिक कबाड़ियों की दुकान और गोदाम सोतीगंज में बन गए। दिल्ली रोड पर एक किलोमीटर के दायरे में बना सोतीगंज, उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में अवैध वाहनों के कटान का सबसे बड़ा केंद्र था। सोतीगंज पर कार्रवाई करने से सरकारें बचती रहीं। मगर योगी आदित्यनाथ की सरकार में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात कबाड़ियों पर कार्रवाई की। सोतीगंज के कबाड़ियों द्वारा किया गया विरोध भी काम नहीं आया और अब धीरे-धीरे करके सोतीगंज के कबाड़ी अपनी दुकानों में और कारोबार शुरू कर रहे हैं। बाकी कबाड़ी भी हालत उनके पक्ष में ना होने पर कारोबार बदलने की तैयारी कर रहे हैं।

सोतीगंज पर शिकंजाः हाजी गल्ला का 15 करोड़ी अवैध गोदाम सील

Read also: ट्रंक, वॉशिंग मशीन में रखे मिले बाइक के इंजन

एसएसपी प्रभाकर चैधरी का कहना है कि पुलिस सोतीगंज पर होने वाली गतिविधियों पर निगाह बनाए रखे हुए है। अवैध कटान करने वाले कबाड़ियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। यहां के अवैध कारोबार को और जिलों में शिफ्ट होने से भी रोका जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...