बीजेपी में बड़ी टूट होने की संभावना, एक और विधायक का इस्तीफा

उत्तराखंडबीजेपी में बड़ी टूट होने की संभावना, एक और विधायक का इस्तीफा

Date:


बीजेपी में बड़ी टूट होने की संभावना, एक और विधायक का इस्तीफा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अब बहुजन समाज पार्टी के बाद भारतीय जनता पार्टी में बड़ी सेंद लगाने जा रही है। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा दे दिया है और अखिलेश यादव से मुलाकात की है। इतना तय हो गया है वह समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के एक और विधायक रोशन लाल वर्मा ने भी इस्तीफा दे दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि रोशन लाल वर्मा भी समाजवादी पार्टी का दामन थामेंगे। इसके अलावा कानपुर देहात से बीजेपी विधायक भगवती प्रसाद भी स्वामी प्रसाद मौर्या से मुलाकात करने पहुंचे हैं। सूत्रों का दावा है कि वह भी स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ समाजवादी पार्टी का दामन थामेंगे।

Read also: समाजवादी पार्टी छात्रसंघ ने विश्वविद्यालयों में चुनाव प्रचार शुरू किया

गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने पिछले दिनों कहा था कि भारतीय जनता पार्टी के कई विधायक उनके संपर्क में हैं वहीं कई मंत्री भी समाजवादी पार्टी में आने को बेताब हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के आने के बाद उनका यह दावा सही साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है। सूत्रों का यह भी कहना है कि भारतीय जनता पार्टी भी अपने करीब डेढ़ सौ विधायकों और मंत्रियों का टिकट काटेगी। भारतीय जनता पार्टी विधायकों की रिपोर्ट काफी पहले ही मंगा चुकी थी उसके आधार पर टिकट वितरण किया जा रहा है। सोमवार को लखनऊ में भाजपा मुख्यालय पर हुई मीटिंग के दौरान यह स्पष्ट कर दिया गया था कि साफ छवि वाले विधायकों को ही दोबारा टिकट दिया जायेगा। इसके पहले भी भाजपा के दो विधायक समाजवादी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। सूत्रों का दावा है कि आगामी दो-तीन दिनों में भाजपा के कई मंत्री और विधायक समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। अखिलेश यादव के साथ इन मंत्रियों और विधायकों की बात हो चुकी है। वहीं दूसरी और पूर्वांचल के कई भाजपा नेता और विधायक भी समाजवादी पार्टी के सहयोगी सुभासपा के मुखिया ओमप्रकाश राजभर के साथ संपर्क में बताए जा रहे हैं। इन नेताओं को भी चैन समाजवादी पार्टी में शामिल किया जा सकता है। फिलहाल समाजवादी पार्टी पश्चिमी यूपी में होने वाले प्रथम चरण के चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। अभी तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी नहीं हो पाई है। एक-दो दिन में या सूची भी जारी कर दी जाएगी। जिसके बाद बागियों को पार्टी में शामिल कराया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related