स्वामी प्रसाद मौर्या ने मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, सपा में होंगे शामिल

उत्तराखंडस्वामी प्रसाद मौर्या ने मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, सपा में होंगे शामिल

Date:


स्वामी प्रसाद मौर्या ने मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, सपा में होंगे शामिल

लखनऊः योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया इस्तीफा। समाजवादी पार्टी में होंगे शामिल। स्वामी प्रसाद मौर्या को लेकर के पहले से ही यह कवायद जताई जा रही थी कि वह समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। समाजवादी पार्टी में शामिल होने की उनकी पटकथा काफी पहले ही लिखी जा चुकी थी। स्वामी प्रसाद मौर्या ने इस्तीफा देने से पहले भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर वंचित समाज की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया है।

Read also: यूपी: योगी सरकार ने कांग्रेस को महिला मैराथन की अनुमति देने से किया इनकार

स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा सौंपते हुए लिखा, ”माननीय राज्यपाल जी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मंत्रिमंडल में श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों व विचारधारा में रहकर भी बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है किंतु दलितों, पिछड़ों, किसानों बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे- लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से मैं इस्तीफा देता हूं.”

कौन हैं स्वामी प्रसाद मौर्य?

स्वामी प्रसाद मौर्य पिछले समाज के बड़े नेता हैं। वह बहुजन समाज पार्टी में काफी लंबे समय तक रहे और मायावती की सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2017 विधानसभा चुनाव के ठीक पहले स्वामी प्रसाद मौर्या ने बहुजन समाज पार्टी को अलविदा कह दिया था। तभी कयास लगाया जा रहा था कि वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं लेकिन उन्होंने चौक आते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। जिसके बाद उन्होंने 2017 विधानसभा के चुनाव में जीत दर्ज करते हुए भारतीय जनता पार्टी में अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। सरकार बनने के बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।

Read also: बीजेपी में बड़ी टूट होने की संभावना, एक और विधायक का इस्तीफा

स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी संघमित्रा मौर्य बदायूं से सांसद हैं। जिन्होंने अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को मात दी थी। पिछले काफी लंबे समय से स्वामी प्रसाद मौर्या भारतीय जनता पार्टी से नाराज बताए जा रहे थे। सियासी गलियारों में उनको लेकर यह चर्चा आम हो गई थी कि वह जल्द समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य ने अभी तक सिर्फ इस्तीफा दिया है किसी पार्टी में जाने का ऐलान नहीं किया है लेकिन यह माना जा रहा है कि वह समाजवादी पार्टी में देर शाम तक शामिल हो सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related