… तो केजरीवाल भाजपा का करेंगे प्रचार

नेशनल… तो केजरीवाल भाजपा का करेंगे प्रचार

Date:

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में आज जनता की अदालत बुलाकर दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आगाज़ कर दिया है. इस दौरान उन्होंने बीजेपी को एक अनोखा ऑफर भी दिया, केजरीवाल ने कहा कि भाजपा अगर अपने शासन वाले 22 राज्यों में मुफ्त बिजली देने का एलान का एलान कर दे तो वो उसके लिए चुनाव प्रचार करेंगे.

केजरीवाल ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के एग्जिट पोल्स का ज़िक्र करते हुए कहा कि इन दोनों राज्यों से बीजेपी की डबल इंजन की सरकारें जा रही हैं क्योंकि देश के अंदर डबल इंजन फेल हो गया है. केजरीवाल ने कहा कि एक इंजन तो जून में उस समय ही पटरी से उतर गया था जब भाजपा 240 सीटों पर सिमट गयी थी. अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि लोग अब डबल इंजन की सरकार का मतलब अच्छी तरह समझ चुके हैं, डबल इंजन का मतलब महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगार होता है. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव कुछ महीनों बाद होने वाले हैं तब भाजपा वाले यहां भी आकर डबल इंजन की सरकार बनाने की बात करेंगे, उस समय इनसे ये पूछना ज़रूर कि हरियाणा में डबल इंजन की सरकार को लोग क्यों भगा रहे हैं.

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली जैसा काम बीजेपी शासित राज्यों में नहीं हुआ. बीजेपी शासित राज्यों में बिजली मुफ्त नहीं है. बीजेपी ने दिल्ली को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है. केजरीवाल ने बीजेपी को गरीब विरोधी बताया. उन्होंने कहा कि बीजेपी गरीब विरोधी है. इसने कई लोगों की नौकरियां छीनी हैं. मैंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए बसों में मार्शल नियुक्त किए. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पर अंडरवर्ल्ड का राज हो गया है. यहां हर दिन गोलियां चल रही हैं. पूर्व सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 7 साल तक इनकी डबल इंजन की सरकार थी, लेकिन इन्हें लोकसभा में आधी सीटें मिलीं. मणिपुर में 7 साल तक इनकी सरकार थी, मणिपुर जल रहा है, तो क्या आप पूरे देश को मणिपुर बनाना चाहते हैं?

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...