8 अक्टूबर को EVM को कोसती नज़र आएगी कांग्रेस: नायब सिंह सैनी

नेशनल8 अक्टूबर को EVM को कोसती नज़र आएगी कांग्रेस: नायब सिंह सैनी

Date:

हरियाणा विधानसभा चुनाव के एग्जिट कुछ भी कह रहे हों लेकिन हों लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने को पूरी तरह आश्वस्त लग रहे हैं. सैनी का कहना है कि 8 अक्टूबर को जब नतीजे आएंगे तब कांग्रेस वाले EVM को कोसते हुए नज़र आएंगे। सिर्फ सैनी ही नहीं, जम्मू कश्मीर के भाजपा नेता भी इसी तरह की बात कर रहे हैं और कह रहे कि EVM से नतीजे भाजपा के पक्ष में आएंगे। अब भाजपा नेताओं का EVM का नाम लेकर जीत के दावे करने से विपक्ष को भी कहने का मौका मिल गया है. कांग्रेस के कई नेता सैनी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कह रहे हैं कि ऐसा लगता सैनी साहब को मालूम है कि भाजपा की सेटिंग काम कर जाएगी।

नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री, अमित शाह, जे पी नड्डा, राजनाथ सिंह और हरियाणा की जनता को धन्यवाद् देते हुए कहा कि हम 8 अक्टूबर को पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने जा रहे हैं उनके पास इसकी पुख्ता रिपोर्ट है कि जनता ने अपना जनादेश भाजपा के पक्ष में दिया है जो EVM कैद है और जब ये पिटारा खुलेगा तो कांग्रेस वाले हैरान हो जायेंगे और फिर हमेशा की तरह EVM पर हार का ठीकरा फोड़ते हुए नज़र आएंगे. 8 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी EVM पर सवाल उठाकर जनता का एकबारफिर अपमान करेगी.

नायब सिंह सैनी ने कहा उन्हें पूरा भरोसा है कि वह तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने जा रहे हैं. हरियाणा में एकबार फिर डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है. सैनी ने कहा कि भाजपा लोगों राहत देने का काम करती है वहीँ कांग्रेस लोगों को लाइन खड़ा करवा देती है. बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार 66 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ जो पिछली बार से थोड़ा कम है. कल मतदान के बाद आये एग्जिट पोल्स में सभी एकमत होकर कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान जता रहे हैं, अगर ऐसा हुआ तो एक दशक बाद कांग्रेस पार्टी की हरियाणा में वापसी होगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related