तो रद हो जायेगी आर्यन की जमानत….

एंटरटेनमेंटतो रद हो जायेगी आर्यन की जमानत….

Date:


तो रद हो जायेगी आर्यन की जमानत….

जमानत तो मिली पर आज की रात भी जेल में गुजारेंगे आर्यन खान

मुंबई। क्रूज ड्रग्स केस में गिरफ्तार किये गये आर्यन खान को 25 दिन के बाद जमानत मिल गयी। मगर जमानत केेे दौरान आर्यन खान को कड़ी शर्तों का पालन करना होगा। यदि आर्यन ने बाॅम्बे हाईकोर्ट की एक भी शर्त का पालन नहीं किया तो उसकी जमानत रद हो जायेगी। इन शर्ताें में केस से जुड़े सबूतों के साथ छेड़छाड़ न करने की हिदायत भी शामिल है। गौरतलब है कि एनसीबी ने आर्यन खान को जमानत मिलने पर सबूतोें को नष्ट करने का अंदेशा जताते हुए जमानत का विरोध किया था।

गुरुवार को मुंबई हाईकोर्ट ने क्रूज ड्रग्स केस में गिरफ्तार आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला आर्यन के पक्ष में सुनाया। हालांकि जमानत मिल जाने के बावजूद आर्यन खान को कम से कम आज की रात तो जेल की सलाखों के पीछे ही काटनी होगी। क्योंकि बेल आर्डर अभी नहीं मिल पाया है। गौरतलब है कि आर्यन के साथ ही उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा को भी जमानत मिल गयी है।

आर्यन खान को जमानत भले ही मिल गयी हो लेकिन उन्हें कड़ी शर्तों के दायरे में रहना होगा। बाॅम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन को जमानत देते हुए शर्तें भी रखी हैं जिनमें कहा गया है कि जमानत मिलने के बाद आर्यन खान इस केस के दूसरे किसी भी आरोपी से संपर्क नहीं करेंगे। आर्यन खान इस केस से जुडे़ सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेंगे। उनको अपना पासपोर्ट लोकल पुलिस स्टेशन में जमा कराना होगा। जमानत के दौरान आर्यन खान मीडिया को बयान जारी नहीं कर सकते। कोर्ट की इजाजत लिये बिना वह देश छोड़कर नहीं जा सकते। वहीं जरूरत पड़ने पर एनसीबी को सहयोग देना होगा।

इन कड़ी शतों की लक्ष्मण रेखा से घिरे आर्यन खान का पैर चूका यानि किसी भी शर्त का उन्होंने उल्लंघन करते हुए कदम लक्ष्मण रेखा से बाहर रखा तो उनका दूसरा कदम फिर से जेल के भीतर होगा। यानि उनकी जमानत रद कर दी जायेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...