पिक्चर तो अभी बाकी है मेरे दोस्त…

फीचर्डपिक्चर तो अभी बाकी है मेरे दोस्त…

Date:


पिक्चर तो अभी बाकी है मेरे दोस्त…

मंत्री नवाब मलिक ( Cabinet Minister Nawab Malik) ने फिर बोला वानखेड़े पर हमला, कहा, फर्जी बनाया था मामला

मुंबई। क्रूज ड्रग्स केस में एनसीबी की कार्रवाई पर सवाल उठाने वाले और जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ( NCB Zonal Director Sameer Wankhede ) के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले मंत्री नवाब मलिक (Cabinet Minister Nawab Malik) ने आज आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, ‘ पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त…

एनसीपी प्रवक्ता और महाराष्ट्र सरकार में “मंत्री नवाब मलिक (Cabinet Minister Nawab Malik)” क्रूज ड्रग्स केस को शुरूआत से ही फर्जी बताते आये हैं। इस मामले में समीर वानखेड़े के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्होंने उनकी जाति/धर्म पर सवाल उठाते हुए उनकी नियुक्ति को ही फर्जी बताया था। वानखेड़े पर लगातार सवाल दागने वाले नवाब मलिक क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान की गिरफ्तारी को गलत बता रहे थे।

आज आर्यन को जमानत मिल जाने के बाद भी समीर वानखेड़े ( Sameer Wankhede ) परहमला बोलते हुए नवाब मलिक ने कहा, फर्जी मामले में गिरफ्तार आर्यन खान को पहले ही जमानत मिल जानी चाहिये थी। उन्होेंने कहा कि समीर वानखेड़े ( Sameer Wankhede ) के चेहरे से नकाब हट गया है उसे छुट्टी पर भेज देना चाहिये। नवाब मलिक ( Nawab Malik) ने कहा कि वानखेड़े को खुद जेल जाने से डर लग रहा है इसी लिये वो बाॅम्बे हाईकोर्ट में अपील कर रहा है।यह ड्रग केस पूरी तरह से फर्जी था और बच्चों को जानबूझकर इस मामले में फंसाया गया था। इस मामले के अन्य आरोपियों को भी जल्द ही जमानत मिल जायेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related